Breaking News
0ddbe1c8 ec3e 40a4 89a4 debdfa0bfd8a

हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश के साथ प्रदेश का नाम भी रोशन किया

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट0ddbe1c8 ec3e 40a4 89a4 debdfa0bfd8a

फरीदाबाद:प्रदेश के खनन एवं परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नीति में कभी कोई कमी नहीं रही जिसका परिणाम है कि आज योग्यता के आधार ही पुरे प्रदेश में खेलों में चयन और नौकरियां मिलती हैं।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा गेम्स का शुभारंभ किया। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग,हरियाणा द्वारा पिछले वर्ष के भांति इस वर्ष भी खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आधार पर 27 खेलों में राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा गेम्स का आयोजन 16 से 18 दिसम्बर, 2022 तक आठ भिन्न-भिन्न जिलों में कराया जा रहा है।

उन्होंने कहाकि आज लगभग 900 खिलाड़ी जिसमें खो-खो, शूटिंग और मलखंब के खिलाड़ी इस खेल प्रतियोगिताओ में अपने खेल का प्रदर्शन दिखाएंगे।

हरियाणा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी के नेतृत्व में जितना हरियाणा प्रदेश में खेलों को बढ़ावा मिला है उतना बढ़ावा हरियाणा के इतिहास में खेल क्षेत्र में किसी ने भी नहीं दिया है और उन्होंने सबका साथ सबका विकास हरियाणा एक हरियाणवी एक के नारे को प्रदेश में सकार किया है।

किसी भी क्षेत्र की बात करें चाहे ओलंपिक हो या कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल की बात तो हर क्षेत्र में हरियाणा के खिलाड़ी गोल्ड मेडल जीतकर आए हैं। हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश के साथ प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। यह प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री की खेल निति का ही परिणाम है। हरियाणा में खेलों के कारण देश के कोने-कोने में हर 10वा नौजवान साथी हरियाणवी है और हरियाणवी खेलों के माध्यम से इस मुकाम पर पहुंचा है।

उन्होंने कहाकि पूर्व की सरकार में हरियाणा की खेल नीति की तरफ कभी किसी ने ध्यान नहीं दिया यह तो हरियाणा सरकार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हर क्षेत्र में हरियाणा विकास कर रहा है। शिक्षा,खेल, विकास या प्रदेश में भ्रष्टाचार मिटाने मिटाने की बात करें सभी नीतियों को मुख्यमंत्री ने बढ़ावा दिया है। आज हरियाणा के हर जिले से खिलाड़ी आए हैं और अपनी मेहनत के साथ वह खेलों में आज अपना दमखम दिखाएंगे।

उन्होंने कहा कि गुरु से बड़ा कोई नहीं होता महाभारत में अर्जुन और रामायण में राम जी के भी गुरु थे। जिस किसी क्षेत्र में शिक्षा मिली सब गुरुओं के कारण ही मिली है। बच्चे आने वाले देश का भविष्य हैं जहां वह अपना नाम बढ़ाएंगे प्रदेश और देश को आगे बढ़ाने का काम भी करेंगे।

एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया ने अतिथियों का स्वागत किया।और सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। उपनिदेशक खेल मैरी मसीह ने बताया कि राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा गेम्स के अंर्तगत पंचकूला में वालीबाल, बास्केटबाल,कबड्डी, हॉकी-लडकियां अम्बाला मे तैराकी जिम्नास्टिक, कुरूक्षेत्र में साईक्लिंग, हॉकी-लड़के, गतका, करनाल मे एथलेटिकस बैडमिंटन,क्याकिंग कैनोइंग, तलवारबाजी जीन्द मे रोईंग, योगासन यमुनानगर में भारतोलन,टेनिस गुरूग्राम में जूडो, तीरंदाजी, फुटबाल, रोहतक में कुश्ती, थांग-ता, टैबलटैनिस, जीन्द मे रोईंग, योगासन तथा फरीदाबाद मे शूटिंग, खो-खो तथा मलखम्ब का आयोजन लड़के व लड़कियों के वर्ग मे कराया जा रहा है।

राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा गेम्स में कुल 11726 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभागिता की जायेगी ।
इसी के अंर्तगत फरीदाबाद में मलखम्ब, खो-खो तथा शूटिंग खेलों का आयोजन कराया जा रहा है जिसमे मलखम्ब मे लड़कों में 118 व लड़कियों में 74 लड़कियां, शूटिंग मे लड़कों में 98 तथा लड़कियों में 78 व खो-खो में लड़कों में 252 व लड़कियां में 252 कुल 872 खिलाड़ियों / इंचार्जों द्वारा प्रतिभागिता की जा रही है।

प्रतियोगिता के मलखम्ब तथा खो-खो के मुकाबले खेल परिसर, सै0-12 व शूटिंग के मुकाबले डा. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज तथा एमीनेंस शूटिंग अकॅडमी, ग्रीनफील्ड कालोनी में कराये जा रहे हैं।

प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 5000/-रू0 द्वितीय स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 3000/- रू० तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 2000/-रू0 नकद ईनाम दिया जा रहा है । इस अवसर पर सीटीएम अमित मान,जिला खेल अधिकारी देवेंद्र गुलिया, तहसीलदार नेहा सराहन सहित अन्य अधिकारीगण व कोच मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *