Breaking News

तीर्थ यात्रियों को मां गंगा स्नान के लिए किया बस से हरिद्वार रवाना:पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल द्वारा काफी वर्षों से फरीदाबाद क्षेत्र की जनता को धार्मिक जगहों पर तीर्थ यात्राएं करवाने के लिए हरिद्वार,शिरडी साईं धाम,वैष्णो देवी,पटना साहेब आदि जगहों पर निशुल्क भेजा जा रहा है।

3 2

पूर्व मंत्री विपुल गोयल यह सेवा काफी वर्षो से निःशुल्क करवाते आ रहे है। पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने कार्तिक माह के पावन अवसर पर फरीदाबाद क्षेत्र के सेक्टर-10 से मां गंगा में स्नान के लिए हरिद्वार तीर्थ यात्रा पर स्थानीय निवासियों को बस से रवाना किया। पूर्व मंत्री विपुल गोयल अब तक हजारों बसे तीर्थधामों पर अपने क्षेत्र से निशुल्क भेज चुके हैं।

इस बारे जब विपुल गोयल से बातचीत की तो उन्होंने बताया की कार्तिक का पावन महीना शुरु हो गया है ओर इस माह में मां गंगा स्नान का विशेष महत्व वेदो पुराणों में बताया गया है ओर वह स्वयं चाहते है की उनके परिवारिक लोग भी इसका लाभ ले ओर पुण्य के भागीदार बने।

पूर्व मंत्री ने आगे बताया की उनका लक्ष्य यही है की उनके क्षेत्र से कोई भी बुजुर्ग धार्मिक स्थल पर जाये बिना ना रहे। यही उनका प्रयास रहेगा ओर वो उम्रभर बुजुर्गों की ऐसे ही सेवा करते रहेंगे।

पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि जाने वाले तीर्थ यात्रियों का रहने, खाने- पीने का पूरा प्रबन्ध उनकी तरफ से ही रहता है ओर जो भी व्यक्ति तीर्थ स्थानों पर जाना चाहता है वो उनके कार्यालय मे निःशुल्क रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।

पूर्व मंत्री ने लोगो को भेजते हुए उनकी मंगल यात्रा की कामना की ओर लोगो से क्षेत्र की प्रगति ओर खुशहाली की कामना मां गंगा से करने के लिए कहा।

इस मौके पर पंडित मुकेश शास्त्री पूर्व चैयरमेन मार्केट कमेटी,नरेश नंबरदार निवर्तमान पार्षद नगर निगम,सुरेंद्र बबली,मनीष राघव, सुभाष भगत,देव प्रकाश जैन, सीमा भारद्वाज,दीपक शाक्य व अन्य काफी लोग उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0004

80 फीट लंबे तिरंगे के साथ आये छात्रों को मंत्री राजेश नागर ने दी बधाई

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने कहा कि देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *