Breaking News

दीपावली पर लें स्वच्छ पत्रकारिता का संकल्प:कृष्णपाल गुर्जर

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

2 4

फरीदाबाद:पत्रकार के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष एक जैसे होते हैं और वे शासन-प्रशासन की कमियों को उनसे रूबरू करवाते हैं। ऐसे में पत्रकारिता में निष्पक्षता बहुत अहम होती है।

इस दीपावली पर सभी पत्रकार स्वच्छ पत्रकारिता का संकल्प लें। उक्त वाक्य केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने व्यक्त किए। वे फरीदाबाद पत्रकार एसोसिएशन व महिला पत्रकार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में सेक्टर-10-11 डिवाइडिंग स्थित होटल समर ग्रैंड में आयोजित दिवाली मिलन समारोह में संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने सभी की सुख समृद्धि के नाम एक दीया खुशहाली का जलाया और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने भी पत्रकार और पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार अजय गौड़ ने कहा कि पत्रकार कई चुनौतियो का सामना करते हैं।

ऐसे में सरकार हमेशा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए अग्रिण भूमिका निभाती रही है। वहीं विधायक सीमा त्रिखा ने पत्रकारिता में बढ़ती महिलाओं की संख्या पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ये महिला सशक्तिकरण का प्रत्यक्ष प्रमाण है और पीएम मोदी के शासन में इसे लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।

वहीं पृथला के विधायक नयनपाल रावत ने कहा कि वे पत्रकारों के साथ हर परिस्थिति में साथ खड़े हैं। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए एक गीत भी प्रस्तुत किया।

वहीं विधायक राजेश नागर ने कहा कि फरीदाबाद के पत्रकार बेहद जागरुक हैं और हमेशा शासन-प्रशासन का जनहित में सहयोग करते हैं। वहीं विधायक नीरज शर्मा ने पत्रकारों को बधाई देते हुए कहा कि अब पत्रकार पत्रकारिता के साथ-साथ अपनी सामाजिक जिम्मेवारी का भी बखूबी वहन कर रहे हैं। वहीं भाजपा प्रवक्ता राजीव जेटली ने पत्रकारों से अपनी पत्रकारिता में तीखापन कायम रखने की अपील की।

विधायक नरेंद्र गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि कोरोना के समय में मीडिया ने जो कार्य किया है वह सराहनीय है और आज जब एक साथ दीवाली मना रहे हैं तो ऐसे में मीडिया का बेहद अहम योगदाान रहा है। वहीं विधायक दीपक मंगला ने सभी को दीपावली पर सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि वर्तमान में पत्रकारिता भी आधुनिक हो गई है और अब लोग भी जागरुक हो गए हैं। ऐसे में मीडिया द्वारा शासन व प्रशासन की दिखाई गई कमियों को भी सकारात्मकता से लेते हुए उनका समाधान करना चाहिए।

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद पत्रकार एसोसिएशन व महिला पत्रकार एसोसिएशन की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि पत्रकारिता की चुनौतियों को वे भली-भांति समझते हैं।

उन्होने कहा कि दीपावली पर वे यही कामना करते हैं कि ये दीवाली पत्रकारों के लिए नई उम्मीद और आशा की नई किरण लेकर आए। वहीं पूर्व मंत्री करण दलाल व पूर्व संसदीय सचिव शारदा राठौर ने पत्रकार संस्थाओं को बधाई देते हुए उनके प्रयास की सराहना की और कहा कि पूरी टीम को देखकर उन्हें इस बात में कोई संदेह नहीं है कि जिले में पत्रकारिता का स्तर और ऊंचा होगा और लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने भी सभी को दीवाली की शुभकामनाएं दते हुए पत्रकारों का हौंसला बढ़ाया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री के मीडिया कॉर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ, मेयर सुमन बाला,डीपीआरओ बिजेंद्र गौतम,संजय एपीआरओ, सुनीता,अंतराष्ट्रीय कवि दिनेश रघुवंशी,साईं सेवक मोतीलाल गुप्ता,डीपीएस के प्रो.वाइस चेयरमैन रोहित जैन,मॉडर्न डीपीएस के चेयरमैन राजीव गिरधर,वरिष्ठ उद्योगपति एसएस मान,मुकेश अग्रवाल,एचके बत्रा, आशीष जैन,अभिषेक जैन,जेपी मल्होत्रा,कृष्ण कोशिक,पीजेएस सरना,प्रवीन पाराशर,वीरभान शर्मा,पंकज रामपाल,मनोज आहुजा,कुलदीप साहनी,मनोज अग्रवाल,प्रियंका अग्रवाल,आशु मेहरा,नीरज गुप्ता,जगन डागर,राकेश भड़ाना,सुरेशचंद्र,दीपक यादव, बीडी शर्मा,डा.रोहित गुप्ता,डा. युवराज,डा.सुजोय,डा.विशाल खुराना,राजेश शर्मा,जेपी नागर, वासुदेव अरोड़ा,केपी तेवतिया, जसवंत पंवार,सुरेंद्र शर्मा बबली, एडवोकेट एनके गर्ग,अश्विनी त्रिखा,भोगला त्रिखा,गोल्डी अरोड़ा,पारस राय,आईएस यादव,सूबे सिंह,डा.एसएन भारद्वाज,नवीन चौधरी,विकास भाटिया बंटी,विकास चौधरी, सुरेश बंसल,ईश्वर दयाल, राम किशोर अग्रवाल,अरुण बजाज,राजकुमार अग्रवाल,बीके मुन्नी दीदी,बीके पूजा,बलदेव अलावलपुर,धर्मबीर भड़ाना, राजेंद्र शर्मा,वीपी गोयल,राजन मुथरेजा,गोपाल शर्मा,राजेश टुटेजा सहित अनेक उद्योगपति, शिक्षाविद,राजनीतिक व सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी ने शहर के लोगों की खुशहाली के नाम दीया जलाकार सभी को दीवाली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों को फरीदाबाद पत्रकार एसोसिएशन व महिला पत्रकार एसोसिएशन की ओर से सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर फरीदाबाद पत्रकार एसोसिएशन के प्रधान पंजाब केसरी के ब्यूरो चीफ महावीर गोयल,दैनिक ट्रिब्यून के ब्यूरो चीफ देशपाल साौरोत,पंजाब केसरी दिल्ली से राजेश नागर, विराट वैभव के ब्यूरो चीफ खेमचंद गर्ग,दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ धीरेंद्र राजपूत,जी न्यूज से नरेंद्र शर्मा,हिंदुस्तान टाइम्स से सुभाष शर्मा,पायनियर से राजेश पुंजानी,हरियाणा अब तक से पुष्पेंद्र राजपूत,फरीदाबाद लेटेस्ट न्यूज से धीरेंद्र राजपूत, एनडीटीवी व सिटी न्यूज 100 से विनीश शर्मा,नवभास्कर के ब्यूरो चीफ योगेश अग्रवाल,अमर उजाला से धनंजय चौहान, जनतंत्र न्यूज चैनल से सुनील चौधरी,हिंदुस्तान विजन के ब्यूरो चीफ सुरेश गौतम,हिन्दुस्तान अब तक से दिनेश भारद्वाज,ईटीवी भारत व हिंदी खबर से प्रेम खान, जनता टीवी से वीडियो जर्नलिस्ट शिवम शर्मा,अटल हिंद के ब्यूरो चीफ योगेश गर्ग,हिंदुस्तान एक्सप्रैस से मनोज तोमर,उदय भास्कर के ब्यूरो चीफ पंकज गर्ग, हिंदुस्तान तहलका के ब्यूरो चीफ नितिन गुप्ता,पंजाब केसरी दिल्ली के ब्यूरो चीफ राकेश देव,जीटीवी से रुस्तम जाखड़,वी न्यूज से जितेंद्र वत्स,पंजाब केसरी से नितिन बंसल,सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे‌। महिला पत्रकार एसोसिएशन की ओर से प्रधान पूजा शर्मा के अलावा डेली न्यूज एक्सप्रैस से ज्योति शर्मा, सर्वप्रिय भारत से ऊषा शर्मा, संचार न्यूज से मानसी अरोड़ा, वाईस ऑफ हरियाणा से दीपा मिश्रा,हर खबर हरियाणा से गौरी, डेली हिंद से कोमल गुप्ता,भारत डेली से मीनू मिश्रा,एशिया मैट्रो से ज्योति सिंह,हिंदुस्तान तहलका से पूजा भारद्वाज,संचार न्यूज से भावना ठाकुर,पूजा भारद्वाज, पायनियर हरियाणा से नम्रता, ओनिका,नेशनल सांचा से ब्यूरो चीफ नैन्सी मिश्रा व पूजा राठौर, सिटी न्यूज 100 से आंचल,न्यूज स्टोडियो 18 से पूनम दत्ता, अलावइव न्यूज से पूनम चौहान, डेली न्यूज एक्सप्रैस से आरती शर्मा,डीआईएन न्यूज से वंदना तुली,न्यूज टुडे से दीप्ती समेत अन्य महिला पत्रकार मौजूद रहीं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *