Breaking News
033c74dc 9751 4999 bf07 dab965326327

बेमौसमी बरसात से नही आने दी जाएगी लोगों को जल भराव से परेशानी:मूलचंद शर्मा

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट033c74dc 9751 4999 bf07 dab965326327

फरीदाबाद:बल्लभगढ़ में प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ शहर के दौरे पर निकल कर आज सोमवार को अचानक हुई बरसात के दौरान शहर के मुख्य नाले का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि शहर में कोई जलभराव की समस्या नही है और ना ही जल भराव से लोगों को समस्या नही आने दी जाएगी।
वहीं परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सर्वप्रथम चंदावली स्थित डिस्पोजल का निरीक्षण किया।जहां मोटरे चलती हुई पाई गई।

केबिनेट मंत्री शर्मा ने एक्सईएन पदम भूषण और एसडीओ अमित कुमार को दिशा निर्देश दिए हैं कि वे बराबर शहर की साफ-सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था पर नजर रखें।

ताकि लोगों को कहीं कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने नगर निगम के अधिकारियों को नाले की सफाई के दिशा निर्देश देते हुए खुद मोहना रोड़ नाले पर खड़े होकर जेसीबी से नाले के बहाव में रही गंदगी की अड़चन को साफ करवाया।

इस दौरान ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य बृजलाल शर्मा और जोगेंद्र रावत, एमसीएफ के तकनीकी अधिकारी और शहर के गणमान्य नागरिक व अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *