Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 31 at 17.19.57

पंकज उपाध्याय को राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने लोगों ने किया स्वागत व अभिनंदन

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

मीरजापुर। राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति से राष्ट्रीय अध्यक्ष लोहिया वाहिनी प्रदीप तिवारी की कलम से मीरजापुर के लोहिया वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष व लगातार तीन बार से जिला पंचायत के सदस्य जनपद के मजबूत नेता पंकज उपाध्याय को लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। पंकज उपाध्याय के संघर्ष को देखकर जिनके ऊपर विपक्ष की बसपा तथा भाजपा सरकार में तमाम उत्पीड़न कर मुकदमा लगा कर जेल में डालने का काम किया। परन्तु पंकज उपाध्याय ने अपने राजनीतिक जीवन मे कभी पीछे मुड़कर देखने का काम नहीं किया।

हमेशा अपने क्षेत्र में तथा अपने बूथ पर पार्टी को जिताने का कार्य किया जिससे आज पार्टी ने भरोसा जताकर इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। पंकज उपाध्याय को समाजवादी पार्टी लोहीया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव सचिव मनोनीत होने पर पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर यादव,पूर्व अध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व अध्यक्ष अशोक यादव,पूर्व मंत्री मुन्नी यादव ,अभय यादव , अशोक मुन्ना ,नशीम कुरैशी , शिवपूजन यादव , हकसफा वारिस ,शैलेष पटेल , अनिल यादव , जमील मास्टर, प्रमोद केशरी , ब्रह्मदेव त्रिपाठी, महफूज अली,लोकपति यादव , भरत मौर्य, लालचंद पटेल आदि तमाम लोगो ने हर्ष ब्यक्त किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *