Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 24 at 19.38.42

सर्व समाज के लोग मिलकर बनाएंगे बसपा की सरकार : सीपी सिंह

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:बहुजन समाज पार्टी के दिल्ली एंव हरियाणा प्रभारी सीपी डक्षसह ने कहा बसपा सुप्रीमों बहन कुमारी मायावती की सोशल इंजीनीरिंग एवं सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति से ही देश के सभी जाति वर्ग के लोगों का भला होगा। आगामी चुनाव में सर्व समाज के लोग मिलकर उत्तर प्रदेश,हरियाणा, पंजाब सहित कई राज्यों में बसपा की सरकार बनाएंगे। उन्होने कहा कांग्रेस व भाजपा ने देश की जनता को बेरोजगारी,भ्रष्टाचार मिटाने के नाम पर हमेशा गुमराह किया है। यह दोनो ही पार्टियां गरीब के अच्छे दिन लाने की बात करती हैं,मगर अमीरों का कर्ज माफ करते हैं। भाजपा के सात साल के राज में ही देश की जनता सडक पर भूखा मरने की हालत में आ गई है। सिंह यहां फरीदाबाद एवं पलवल जिलों के बसपा पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थेे।

उन्होने कहा उत्तर प्रदेश में बहन मायावती ने चार बार बतौर मुख्यमंत्री बेहतरीन काम किया है। आज उत्तर प्रदेश की जनता ही नहीं सरकार में बैठे लोग भी बसपा के कुशल शासन को याद करते हैं,और वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार को पानी पी-पीकर कोस रहे हैं। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट गुरमुख सिंह एवं हरियाणा प्रभारी डॉ. श्याम लाल ने बसपा कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ातें हुए कहा आगामी 2022 के चुनाव में पंजाब एवं उत्तर प्रदेश में बहुमत से बसपा की सरकार बन रही है। इसलिए हरियाणा के कार्यकर्ता अपना मनोबल ऊंचा करके पार्टी के प्रचार में लग जाएं,ताकि हरियाणा के नगर निगम चुनाव में कुल सीट 50 में से 40 पार्षद पद के उम्मीदवार जीत सकें। उन्होने कहा हर एक कार्यकर्ता पार्टी के प्रचार में जुट जाए। अब बैठने का समय नहीं है,बल्कि कांग्रेस-भाजपा की पोल खोलकर सत्ता से बाहर करने का वक्त है। समीक्षा बैठक में भीम आर्मी छोडकर आए मनोज कुमार, व्यापारी दीपक शर्मा,अजय कुमार,देवेन्द्र सिंह ने बसपा को ज्वाईन किया। इस अवसर पर जिला जौन प्रभारी सरदार उपकार सिंह,जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी,पलवल जोन प्रभारी सीताराम,अध्यक्ष हरदयाल सिंह आजाद,हरदीप बीसला,उपाध्यक्ष नन्दकिशोर कंडेरे,महासचिव अशोक शास्त्री, विधानसभा प्रभारी विजय नम्बरदार,डॉ.रामसिंह,राकेश तंवर,विधानसभा अध्यक्ष कर्ण ङ्क्षसह,भूप सिंह चौहान,के.एल गौतम,विजयपाल,राजपाल बौद्ध, लालमन,उदयचंद,पूर्व जिला अध्यक्ष चौ.रतिराम,चेतनदास, थान सिंह,अनिल भारती,रमेश कश्यप,कार्यालय सचिव विपुल गौतम,दीपक सारंग,प्रदीप सिंह, अजीत सिंह,सुनील कुमार,नीरज गौतम,सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *