Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 10 at 19.33.00

ताजियादारों, मुस्लिम समुदाय के व्यक्तियों/धर्मगुरुओं तथा क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ की गई पीस कमेटी की बैठक

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

पुलिस अधीक्षक मिर्ज़ापुर व अपर जिलाधिकारी द्वारा आगामी मोहर्रम त्योहार के दृष्टिगत ताजियादारों, मुस्लिम समुदाय के व्यक्तियों/धर्मगुरुओं तथा क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ की गई पीस कमेटी की बैठक—
आज दिनांक 10.08.2021 को पुलिस अधीक्षक मिर्ज़ापुर व अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आगामी मोहर्रम त्योहार के दृष्टिगत जिला पंचायत सभागार में जनपद के संभ्रान्त व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों, ताजियादारों व मुस्लिम समुदाय के व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक की गयी ।

बैठक में उपस्थित गणमान्य से वार्ता कर आगामी मोहर्रम त्योहार को आपसी सौहार्द व भाईचारा बनाए रखने तथा कोविड प्रोटोकॉल व शासन/प्रशासन द्वारा निर्गत आदेश निर्देश का पालन करते हुए पर्व को अमन-चयन के साथ मनाने की अपील की गयी । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ऑपरेशन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी नगर व सदर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *