Breaking News
IMG 20220311 222240

आगामी त्यौहारों के मद्देनजर थाना कोठीभार में पीस कमेटी की हुई बैठक

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
सिसवा नगर पालिका परिषद के कोठीभार थाना परिसर मेंआगामी त्योहारों के मद्देनजर आज शुक्रवार को उपजिलाधिकारी निचलौल सत्य प्रकाश मिश्र व पुलिस क्षेत्राधिकारी निचलौल डी के उपाध्याय की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें आगामी त्योहारो को शांति पूर्वक मनाने की अपील की गयी ।

बैठक में उपजिलाधिकारी ने कहा कि आगामी होली का त्यौहार भाई चारे के साथ मनाएं तथा किसी के साथ किसी भी प्रकार का कोई विवाद न करे।इस दौरान सीओ धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि त्योहार में खलल डालने वाले की खैर नही है। इस बैठक में थानाध्यक्ष उमेश कुमार ,चौकी प्रभारी अमित सिंह, एस आई उमेश कुमार शर्मा, हासिम अंसारी, जितेंद्र कुमार सिंह ,बांकेलाल कुशवाहा, जितेंद्र चौधरी, प्रदीप सहानी, अशोक कुमार ,जिकरुल्ला अंसारी, अब्बास अली, रमेश चौहान , दीनानाथ सिंह व मनोज पटेल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *