Breaking News

पटरंगा पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

चोरी के 02 लैपटाप, 26 मोबाइल व स्क्रीन गार्ड सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी बरामद

09/11/2021 मवई अयोध्या – श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार पाण्डेय अयोध्या के दिशा निर्देशन में अपराधियों की धर-पकड व अपराध के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी रूदौली व थानाध्यक्ष पटरंगा श्री विवेक कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 240/21 धारा 457, 380, IPC से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सक्रिय किया गया।

आज दिनांक 09.11.21 को पुलिस टीम के द्वारा वांछित अभियुक्त 1.दिनेश कुमार उर्फ गुल्लू उर्फ गोलू विश्वकर्मा S/O गया प्रसाद विश्वकर्मा 2.फुरकान S/O एजाज अली को अशरफपुर –गंगरेला हाइवे मोड के पास से गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से चोरी के लैपटॉप, मोबाइल व चोरी के अन्य सामान की बरामदगी की गयी, बरामद किये गये चोरी के सामान का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 95000/- रू0 है । अभियोग में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *