टीम आईबीएन न्यूज
ब्यूरो रिपोर्ट
गाजीपुर:कृषि विभाग द्वारा जनपद स्तरीय दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव एवं मेला का आयोजन स्थान कृषि विज्ञान केन्द्र पी०जी० कालेज के प्रांगण में किया गया। कृषि वैज्ञानिक डा० ओमकार सिंह द्वारा मोटे अनाज उगाये जाने के बारे में किसानो को विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी।
किसानो को जागरूक किया कि पराली कदापि न जलाये इसके जलने से मिट्टी की उर्वर क्षमता कम होती है वायु मण्डल प्रदूषित होता है। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा अपने विभाग में संचालित योजनाओं के बारे मे कृषकों को विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। श्री पारस नाथ एवं श्री मृत्यूंजय सिंह तकनीकी सहायक द्वारा कृषि विभाग में संचालित राष्ट्रीय खाद्य एवं पोषण सुरक्षा मिशन योजना के बारे में कृषको को विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गयी। दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव/मेला मे दूर दराज से भारी संख्या मे किसान एकत्रित हुये। विभिन्न विभागों एवं विभिन्न निजी संस्थानों द्वारा प्रदर्शनी एवं स्टाल भी लगाये गये थे।
कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डा० विनोद कुमार सिंह, डा० धर्मेन्द्र कुमार सिंह, डा० ओमकार सिंह, डा० दीपक प्रजापति, डा० एस० के० सिंह, ने किसानों का तकनीकी मार्ग दर्शन किया इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागो के अधिकारी जिला उद्यान अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला दुग्ध विकास संघ अधिकारी, बाल संरक्षण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, क्षेत्रीय प्रबन्धक इफको, जिनका स्टाल भी लगा था एवं किसानों को अपने विभाग से सम्बन्धित जानकारी भी उपलब्ध करायी गयी। कार्यक्रम के अन्त में उप कृषि निदेशक द्वारा उपस्थित कृषको को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की गयी।