Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 24 at 11.04.17 AM

पराग के जन सम्पर्क अभियान को लगे पंख,व्यापारियों ने दिया खुला समर्थन

फरीदाबाद:जैसे-जैसे हरियाणा विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं,कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी पराग शर्मा का जनसंपर्क अभियान तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है।WhatsApp Image 2024 09 24 at 11.04.17 AM

बल्लभगढ़ विधानसभा में मौजूदा भाजपा सरकार से जनता का मोहभंग स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। स्थानीय व्यापारियों और निवासियों के भारी समर्थन से यह साफ संकेत मिल रहे हैं कि जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। पराग शर्मा ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत बल्लभगढ़ के प्रमुख बाजारों और कॉलोनियों में रैली निकाली,जहां उन्हें व्यापारियों का अप्रत्याशित समर्थन मिला। भगत सिंह कॉलोनी और चावला कॉलोनी में हुए इस जनसंपर्क के दौरान स्थानीय व्यापारियों ने फूलों की बरसात कर पराग शर्मा का भव्य स्वागत किया।व्यापारियों ने खुले तौर पर समर्थन की घोषणा करते हुए कहा कि वे कांग्रेस के उम्मीदवार को अपना पूर्ण सहयोग देंगे।
व्यापारियों के समर्थन से उत्साहित पराग शर्मा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते 10 वर्षों में कानून व्यवस्था का बुरा हाल हो गया है।

व्यापारियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हुआ है और लूटपाट की घटनाओं में इजाफा हुआ है। कांग्रेस की सरकार बनते ही हम कानून व्यवस्था को सुधारेंगे और एक सुरक्षित बल्लभगढ़ का निर्माण करेंगे। पराग शर्मा ने अपने संबोधन में महिला सुरक्षा और रोजगार को प्रमुख मुद्दा बनाते हुए कहा कि महिलाओं के लिए नए सुरक्षा कानून बनाए जाएंगे और युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर पैदा किए जाएंगे। हरियाणा के हर युवा को रोजगार मिलेगा,ताकि बेरोजगारी की समस्या को खत्म किया जा सके। पराग शर्मा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र की प्रमुख बातों को दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर वृद्धावस्था पेंशन को ₹6000 और घरेलू गैस सिलेंडर को ₹500 किया जाएगा। इसके साथ ही,जनता की अन्य परेशानियों को भी प्राथमिकता से हल किया जाएगा,जिसमें प्रॉपर्टी आईडी और फैमिली आईडी से हो रही समस्याओं का समाधान शामिल है। जन सम्पर्क अभियान के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गिरीश भारद्वाज,मनोज अग्रवाल,सेवाराम वर्मा,विनोद वर्मा और पराग शर्मा के पिता योगेश शर्मा भी उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *