Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 13 at 5.43.44 PM

कीचड़ की समस्या झेल रहा है पनवड़िया गांव का मझरा घेरा, जलभराव से लोग परेशान

 

रिपोर्टर सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

फतेहगंज पश्चिमी। विकास खंड फतेहगंज पश्चिमी के गांव पनवड़िया से होते हुए घेरा का सड़क मार्ग लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। नालियों के अभाव मे सड़क पर जलभराव और कीचड़ है। इससे राहगीरों को आने जाने में परेशानी हो रही है। शिकायत के बाद भी समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पाई है। क्षेत्र गांव पनवड़िया का मझरा घेरा कई विकास कार्यों से अछूता है। इसमें सबसे अधिक समस्या लोगों को रास्ते से है। गांव का मुख्य मार्ग जो मंदिर तक जाता है। गांव में पिछले कई सालों से कीचड़ की समस्या है।

गांव की मुख्य सड़क पर कीचड़ होने से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। इस मार्ग से स्कूल जाने वाले बच्चों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनके स्कूल बैग व यूनिफॉर्म कीचड़ के कारण खराब हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत के ध्यान नहीं दिए जाने के कारण पनवड़िया के मझरा घेरा गांव मे न तो पक्की नालियों का निर्माण कराया गया और न ही पक्के रोड बनवाए गए। गांव के घरों का गंदा पानी मुख्य मार्ग पर फैलता रहता है।

 

इस कारण इस रास्ते पर कीचड़ पसरा रहता है। गांव के नेमचंद बताया कि कीचड़ भरे रास्ते से गुरजने वाली महिलाएं भी परेशान हैं। सबसे अधिक परेशानी वृद्धों को होती है। उनको चोट लगने का खतरा रहता है। वहीं गांव के ओमप्रकाश व सूरजपाल ने बताया कि गांव से गुजरने वाले बाइक सवार भी परेशान रहते हैं। कीचड़ अधिक होने के कारण रोड पर बाइक फिसल जाती है। इससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सचिव व प्रधान को बार-बार अवगत कराने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *