Breaking News
IMG 20220109 151205

महराजगंज के सिसवा क्षेत्र में दो की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से लोगों में दहशत

Ibn न्यूज़ टीम
सिसवा बाजार-महराजगंज
कोरोना के मरीजों की संख्या अब धीरे-धीरे बढ़ने लगी है, सिसवा विकास खण्ड के ग्राम बरवा विद्यापति में एक 13 वर्षीय लड़की की व एक अन्य व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है जबकि अन्य व्यक्ति किस गांव का रहने वाला है यह अभी पता नही चल सका है ।

स्वास्थ्य विभाग की टीम पता लगाने में जूटी हुयी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सिसवा विकास खण्ड के ग्राम बरवा विद्यापति निवासी 13 वर्षीय एक लड़की सहित दो की जांच गोरखपुर हुयी थी जिसमें दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, जिसमें एक व्यक्ति की पहचान अभी नही हो सकी है, स्वास्थ्य विभाग की टीम पहचान करने में जूटी हुयी है, वही स्वास्थ्य विभाग की टीम बरवा सालिकग्राम पहुुच कर कोरोना पॉजिटिव आने वाले के परिजनों सहित आसपास के 50 लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *