Ibn न्यूज़ टीम
सिसवा बाजार महराजगंज
जनपद महराजगंज के सिसवा बाज़ार रेलवे परिसर में 8 जनवरी 2022 को पहल संस्था के द्वारा जरूरतमंदों मैं कंबल का वितरण किया गया जिसमें कपरधिक्का ,चमरौटी, बुढऊवा टोला ,अमडीहा व हिमांचल छपरा के कुल 169 व्यक्तियों को कम्बल वितरीत किया गया।
इस अवसर पर पहल संस्था के अध्यक्ष पंडित अवधेश चौबे ने कहा कि जाड़े में कोई जरूरतमंद ठंडक के प्रकोप से पीड़ित हो यह समाज के लिए बड़े शर्म की बात है इसलिए हर समाजसेवी संस्थाओं को यह पुनीत कार्य जरूर करना चाहिए।
बहुमुखी प्रतिभा के धनी, प्रसिद्ध समाजसेवी ,बी एस एस डायरेक्टर व पहल संस्था के सचिव डॉ पंकज तिवारी ने कहा कि तुलसीदास जी ने स्वयं अपने रामचरितमानस में इस बात की ओर इंगित किया था ।
‘परहित सरिस धर्म नहिं भाई पर पीड़ा सम नहिं अधमाई’ दूसरों का उपकार करने से बड़ा कोई पुण्य नहीं होता और दूसरों को सताने से बड़ा कोई पाप नहीं होता ।पहल संस्था हर वर्ष जरूरतमंदों में कंबल बांटती रही है, और बाटती रहेगी।
इस अवसर पर ओ ए जोसफ, विवेक चौरसिया, गोविंद सोनी, शिवजी सोनी, आलोक शर्मा, सत्यप्रकाश तिवारी, रोशनी ,मनोज केसरी, सोमनाथ चौरसिया, पूनम प्रभा सोनी व प्रभात अग्रवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।