Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 25 at 5.44.35 PM

संविधान दिवस को लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःआजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शिक्षा विभाग एवं डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी के आदेशानुसार एनएच नं-3 के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्रॉस,सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड और गाइडस द्वारा संविधान दिवस पर पेंटिंग बनाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य मनचन्दा ने कहा कि संविधान के निर्माता डॉ.आंबेडकर की जयंती के रूप में 26 नवंबर को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा इस दिवस को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। भारतीय संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है।

जर्मनी, इंग्लैंड,अमेरिका,आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया,कनाडा और जापान के संविधान से भी भारतीय संविधान में कुछ अंश लिये गये हैं। देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों,कर्तव्यों,सरकार की भूमिका,प्रधानमंत्री,राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के निहित अधिकारों का वर्णन किया गया है। उन्होंने कहा कि संविधान की मूल प्रति सोलह इंच चौड़ी, बाइस इंच लंबे चर्मपत्र की शीटों पर लिखी हुई है इस पांडुलिपि में दो सौ इक्यावन पृष्ठ शामिल थे संविधान तैयार करने में दो वर्ष ग्यारह माह अठारह दिन लगे। संविधान 26 नवंबर 1949 को पूर्ण हुआ और 26 जनवरी 1950 को भारत गणराज्य का संविधान लागू हुआ।

 

प्राचार्य मनचन्दा ने कहा कि मूल रूप से भारतीय संविधान में कुल बाइस भागों में विभिन्न अनुच्छेद और अनुसूचियां थी विभिन्न संशोधनों के परिणामस्वरूप वर्तमान में इसमें पच्चीस भागों मे भिन्न भिन्न अनुच्छेद और अनुसूचियां सम्मिलित हैं। आज कॉर्डिनेटर गणित प्राध्यापिका डॉक्टर जसनीत कौर,इतिहास प्राध्यापिका सोनिया वमल और राजनीति शास्त्र प्रवक्ता प्रियंका रानी ने पेंटिंग प्रतियोगिता का संचालन किया जिसमे छात्रा सृष्टि मेघवाल,तबिंदा,निशा और प्रिया को प्रथम,द्वितीय,तृतीय और चतुर्थ घोषित किया गया। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने सभी अध्यापकों और छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कल संविधान दिवस पर क्विज प्रतियोगिता और प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *