Breaking News
WhatsApp Image 2024 10 10 at 8.03.39 PM

सड़क सुरक्षा की दिशा में एक और कदम

 

भीलवाड़ा में आयोजित सड़क सुरक्षा कार्यशाला

(प्रमोद कुमार गर्ग)WhatsApp Image 2024 10 10 at 8.03.39 PM 1

भीलवाड़ा,10 अक्टूबर। महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किसनावतों की खेडी भीलवाड़ा में आयोजित सड़क सुरक्षा कार्यशाला में जिला परिवहन कार्यालय भीलवाड़ा के तत्वावधान से परिवहन निरीक्षक महेश कुमार पारीक ने सड़क सुरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया।

सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता

आज प्रतिदिन 450 से अधिक लोगों की दुर्घटना में मृत्यु हो रही है और 3000 लोग घायल हो रहे हैं। सभी को समय पर प्राथमिक उपचार देकर लाखों लोगों की जान बचाई जा सकती है। इसलिए संबंध में जन जागृति की जरूरत है और लोगों में मदद की भावना आवश्यक है।

वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज

श्री पारीक ने वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और पॉल्यूशन के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि बच्चों द्वारा वाहन चलाए जाने पर 25000 जुर्माने का प्रावधान है और अभिभावकों को 3 साल की सजा का प्रावधान है।

सड़क सुरक्षा के नियमWhatsApp Image 2024 10 10 at 8.03.39 PM

परिवहन निरीक्षक ने सभी यातायात नियमों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि वाहन चालकों को टू व्हीलर चलाते समय हेलमेट का प्रयोग और फोर व्हीलर चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए। सीट बेल्ट आगे और पीछे सभी के लिए अनिवार्य है।

सड़क सुरक्षा की शपथ

प्रोग्राम के अंत में सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। प्रोग्राम के अंत में प्रधानाचार्य महोदय श्री देसाई ने परिवहन निरीक्षक महेश पारीक का धन्यवाद ज्ञापित किया और निवेदन किया कि समय-समय पर आकर हमें मार्गदर्शन देते रहें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *