Breaking News
5213773d d3bb 43c7 90e0 7146b9cc4fbe

सड़क दुर्घटना में एक कि मौत, दो घायल

 

तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो वाहनों को टक्कर मारते हुए, बाइक सवार महिला को मारा धक्का, उसी दौरान बाइक सवार युवक को कुचला, हुई मौत

मीरजापुर। दिन शनिवार को क्षेत्र के सोनपुर गांव में स्थित पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो वाहनों को टक्कर मारते हुए बाइक सवार को मारा धक्का, जिससे बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

5213773d d3bb 43c7 90e0 7146b9cc4fbe

उसी दौरान क्षेत्र के सोनबरसा स्थित आशीर्वाद धर्मकांटा के पास दो बाइक सवार युवको टक्कर मारा, जिससे गोविंद ट्रेलर निचे आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई।

वही राहुल घायल हो गया। ग्रामीणों के सूचना के आधार पर इमलिया चट्टी चौकी प्रभारी दिलीप कुमार गुप्ता मय फोर्स के साथ भाग रहे ट्रेलर को पकड़के के लिए सड़क पर पिकअप खड़ा कर दिया।

पुलिस ने घायल युवक राहुल को सोनबरसा नहर के पास अमितेष क्लीनिक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया, वही प्राथमिक उपचार कर सुरक्षित घर भेज दिया गया। वही घायल कल्लो देवी पत्नी स्वर्गीय प्यारेलाल (55) वर्ष निवासी बलुआ बाजार चुनार थाना को अहरौरा सीएचसी भिजवाया गया इलाज के लिए जहां पर चिकित्सको ने हालत गम्भीर देखते हुए वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

पुलिस द्वारा गोविंद पुत्र श्यामनारायण (26) वर्ष निवासी ममनिया थाना अहरौरा के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की दो बच्चे है अभी 7 वर्ष, अर्चन 5 वर्ष है, मृतक चार भाई और चार बहन थी, चारों बहनों की शादी हो गई हैं। मृतक अपने परिवार का तेल वाली टैंकर वाहन चलाकर, जीवन यापन करता था।

पुलिस द्वारा ट्रेलर व ट्रेलर के चालक खलासी को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गए। उपरोक्त घटना की सुचना मिलते ही मड़िहान सीओ, अहरौरा थाना, चुनार सीओ, अदलहाट थाना, चुनार थाना, जमालपुर थाना की पुलिस फोर्स मौजूद रही।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *