मीरजापुर। एसआई महेन्द्र कुमार मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना अहरौरा क्षेत्र से अभियुक्त सूरज सोनकर पुत्र पप्पू सोनकर निवासी चितविश्राम थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार युवक के पास से एक अवैध देशी पिस्टल 32 बोर मय दो जिन्दा कारतूस बरामद कर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।