Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 10 at 6.54.43 AM

डेढ़ घंटे की बारिश ने बलिया शहर के विकास को दिखाया आईना , शहर के अधिकांश इलाके हुए जलमग्न

बलिया उत्तरप्रदेश

रिपोर्टर – जीतेन्द्र कुमार चौबेWhatsApp Image 2024 07 10 at 6.54.43 AM

बलिया, मंगलवार की दोपहर बाद लगभग डेढ़ घंटे हुई बारिश ने शहर में जल निकासी एवं विकास को आइना दिखा दिया। शहर का दिल कहा जाने वाला चौक सहित कई मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। नगर पालिका की तरफ से कुछ दिन पूर्व नालों के सफाई कराई गई थी लेकिन नाले से निकले मलवे को वहीं नाले के किनारे ही छोड़ दिया गया।जो पहली ही बारिश से फिर नाले प्रवेश कर गया।
शहर के बहेरी, चंद्रशेखर नगर, एससी कॉलेज चौराहा, कुंवर सिंह चौराहा, जापलिनगंज सहित अन्य जगहों पर घर व दुकान में पानी घुस गया। कलेक्ट्रेट व सिविल कोर्ट परिसर तो जैसे तालाब बन गए हो।मौसम विभाग की मानें तो आगे और भी मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहेगा।WhatsApp Image 2024 07 10 at 6.54.43 AM 1
इस बीच बहेरी गांव के लोगों ने पानी में उतरकर प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन हाय, हाय, ठेकेदार हाय हाय के नारे भी लगाए और आगाह किया कि यदि अतिशीघ्र जल निकासी का हल नहीं निकला गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बताया कि हैबतपुर से कदम चौराहा तक एनएच—31 के दोनों साइड में जो नाला बनाया गया है, वह एक तो सड़क से उंचा है, दूसरा उसमें होल न होने के कारण तथा नाला जाम होने के कारण पानी निकासी नहीं हो पा रही है। जिससे इस इलाके दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों की मानें तो अभी तक बरसात की शुरूआत है तो यह हाल है। आगे क्या होगा, इसका अंदाजा कोई भी लगा सकता है। इस मौके पर शमीम खान, अयुब मिस्त्री, अंशु गिरी, आलमगिर शेख आदि लोग रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *