Breaking News

चोरी की मोबाइल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

 

 

मीरजापुर थाना कोतवाली कटरा की पुलिस द्वारा चोरी की मोबाइल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को थाना कोतवाली शहर वासलीगंज निवासी सकलेन वारसी उर्फ अमन द्वारा थाना कोतवाली कटरा पर नामजद आरोपी के विरुद्ध वादी की मोबाइल चुरा लेने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था ।

 

उक्त अभियोग की विवेचना एवं वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के क्रम में त्वरित कार्यवाही करते हुए आज शुक्रवार को उप निरीक्षक जितेन्द्र सरोज चौकी प्रभारी मुकेरी बाजार व उनके सहयोगियों में हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल हरिश्चन्द्र राजभर द्वारा प्राप्त मुखबीर की सूचना के आधार पर रतनगंज पुल के पास से वांछित आरोपी अजीत साहू उर्फ शिब्बू पुत्र स्व0 गुलाबचन्द्र साहू निवासी पक्की सरैया थाना कोतवाली शहर को आज दिन में ग्यारह बजकर पच्चीस मिनट पर गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से चोरी किया गया एक सैमसंग मोबाइल बरामद कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय व उसके पश्चात जेल भेजा गया ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *