Breaking News

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सागौन व सखुआ की लकड़ी की तस्करी करने वाला एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से 05 नग सागौन व 01 नग सखुआ बरामद

Ibn24×7news
महराजगंज
पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ0 कौस्तुभ के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निवेश कटियार अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल पर्यवेक्षण व अजय सिंह चौहान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व उप निरीक्षक दिनेश कुमार चौकी प्रभारी मय हमराह द्वारा दिनांक 12.05.2022 को समय 12.15 बजे देखभाल क्षेत्र व रोकथाम जूर्म जरायम के मुखबीर की सूचना पर थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पकड़ी नौनिया बालाजी कालेज के पास से एक अभियुक्त के पास से 05 नग लकड़ी सागौन व 01 नग लकड़ी साखू के साथ गिरफ्तार किया गया।

IMG 20220512 WA0008गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 168/22 धारा 379,411 भादवि व 26(1) एफ भा०वन अधि व 27/29/51 वन्य जीव संरक्षण अधि0 पर पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त का चालान किया गया । गिरफ्तार करने वाले टीम में उप निरीक्षक दिनेश कुमार थाना कोतवाली जनपद महराजगंज ,हे0का समीउल्लाह थाना कोतवाली जनपद महराजगंज ,का0 प्रवीण यादव थाना कोतवाली जनपद महराजगंज ,का0 प्यारेलाल थाना कोतवाली जनपद महराजगंज व वनरक्षक हरिराम पकड़ी रेंज मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *