Breaking News
1564075d d66d 433d 89fa fec6946c4421

जिलाधिकारी के आदेश पर किसानों का धरना 25 नवम्बर तक स्थगित

 

25 नवम्बर तक टोल का निदान न होने पर पुनः धरना शुरू होगा- किसान0167d2b5 3498 4113 94ae 198648873573

अवैध टोलप्लाजा हटाना है, क्षेत्र को। बचाना है

मीरजापुर। अहरौरा भारतीय किसान यूनियन जनपद मिर्जापुर के द्वारा वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग SH5A पर लगे अवैध अस्थाई टोल प्लाजा को हटाने के संदर्भ में लगातार 11वें दिन धरना स्थल पर अपर जिलाधिकारी वित्त शिवप्रताप शुक्ला, धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों से वार्ताकर कहा कि आपके मांगों को पूरा कराने के लिए जिला प्रशासन आपके साथ है,

आपकी मांग पत्र और एसीपी टोलवेज के द्वारा लिखे गए उपसा के पत्र को संदर्भित कर जिला प्रशासन उपसा को पत्र लिखकर बताया गया कि भारतीय किसान यूनियन की मांग जनहित में हैं और उक्त टोल प्लाजा के संबंध में 10 मार्च 2022 का आदेश रद्द कर दिया जाए क्योंकि जिस लीकेज को बताकर एसीपी द्वारा उक्त अस्थाई टोल की अनुमति प्राप्त की गई थी।

वो परसोधा पर टोल प्लाजा बन जाने के कारण वह लिकेज स्वतः ही समाप्त हो गया है तथा चंदौली मार्ग पर भारी वाहन का आवागमन हेतु उपयुक्त नहीं होने के कारण यह लीकेज भी नहीं रह गया है।1564075d d66d 433d 89fa fec6946c4421

और उन्होंने कहा की उपसा को पत्राचार करते हैं जिसके लिए हमें 30 नवंबर तक का समय चाहिए और आपसे अनुरोध है कि आप 30 नवम्बर तक के लिए धरना स्थगित कर दीजिए, हम कोई न कोई समाधान जरूर आपकी मांगों पर निकलने का प्रयास करेगें।

जिस पर महापंचायत में किसानों ने कहा कि हम सभी किसान भाई 20 दिन का वक्त देते हैं 25 नवम्बर तक अगर समाधान नहीं निकलता है तो 26 नवम्बर से पुनः हमारा धरना उसी स्थान पर प्रारंभ हो जाएगा, वही महापंचायत में किसानों ने सहमति प्रदान की जिस पर अपर जिलाधिकारी भी आश्वस्त हुए।

और अगले निदान तक धरना स्थगित कर दिया गया। इस दौरान प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह किसान, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर एस पटेल, जिला कोषाध्यक्ष स्वामी दयाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुखनंदन दुबे, अवधेश नारायण सिंह, शिव प्रसाद सिंह, अन्नदाता मंच के संयोजक चौधरी रमेश सिंह, जिला सचिव डॉक्टर पंचम सिंह, मण्डल प्रवक्ता राजेश कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, प्रमोद केशरी, सुशीला वर्मा आप, मुन्ना मौर्य, सभासद संजय जायसवाल उर्फ संजू बाबा के साथ सैकड़ो किसान मौजूद रहे

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *