Breaking News
WhatsApp Image 2024 10 18 at 10.48.44 PM

अन्तर्राष्ट्रीय ई-वेस्ट दिवस के अवसर पर

पर्यावरण हितैषी प्रबंधन एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

(प्रमोद कुमार गर्ग) WhatsApp Image 2024 10 18 at 10.48.44 PM

भीलवाड़ा 17 अक्टूबर। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, क्षेत्रीय कार्यालय के तत्वाधान में अन्तर्राष्ट्रीय ई-वेस्ट दिवस (14 अक्टूबर 2024) के अवसर पर पर्यावरण हितैषी प्रबंधन एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी दीपक धनेटवाल ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय ई-वेस्ट दिवस पर आयोजित की जा रही गतिविधियों में 16 अक्टूबर को स्विफ्ट कॉलेज व एस टेक कॉलेज में युवाओं के बीच ई-वेस्ट निस्तारण के लिए पर्यावरण हितैषी प्रबंधन एवं जागरूकता प्रतियोगिता में 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी श्वेता दाधीच, साइंटिफिक असिस्टेंट निकिता आर्य ने स्विफ्ट कॉलेज मे प्रिंसिपल अर्पणा मैम की उपस्थिति में निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में प्रेरणा बोरना प्रथम, भूमि इनानी द्वितीय तथा हरिओम माली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।WhatsApp Image 2024 10 18 at 10.48.44 PM 1

इस तरह एस टेक कॉलेज मे प्रधानाचार्य आशीष सिंघल व सरिता की उपस्थिति में पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में गुंजन वैष्णव निशा कवर, भावना रावत ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। । सभी विद्यार्थियों ने बहुत उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। सभी विजेता विद्यार्थियों को प्रदूषण नियंत्रण मण्डल द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *