आज विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यालय के बच्चों ने मनमोहन रंग बिरंगी सुंदर रंगोली बनाकर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा को प्रदर्शित किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक माननीय मदन यादव जी , एवं प्रधानाचार्य अफताब आलम अंसारी जी और समस्त अध्यापक उपस्थित थे।
सभी ने बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली का अवलोकन कर बच्चों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान का निर्णय किया। और बच्चों को प्रोत्साहन दिया गया।।
विद्यालय परिवार के तरफ से बच्चों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दी।