Breaking News
Screenshot 20241019 110655

ध्यान दे अफसर अराजकता फैलाने वालो को सिखाये सबक हर गरीब व लाभार्थी संतृप्त हो :रविन्द्र जायसवाल

टीम आईबीएन न्यूज़.   राकेश की रिपोर्ट

Screenshot 20241019 110655

गाजीपुर राज्यमंत्री (स्वंतत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उ0प्र0 रवीन्द्र जायसवाल का जनपद भ्रमण के बाद अधिकारियों संग बैठक सर्कित हाउस सैदपुर में सम्पन्न हुई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पी0पी0टी0 के माध्यम से जनपद में संचालित विकास योजनाओं की जानकारी दी।मंत्री ने जनपद में संचालित सरकार की विभिन्न विकास परक योजनाओे की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये।

उन्होने कहा कि प्रत्येक लाभार्थी को जो समाज के निचले पायदान पर अवस्थित है और अपना जीवन यापन करते है। उन्हे सरकार की लाभपरक योजनाओं से जोड़ा जाय ऐसे कोई भी लाभार्थी सरकार की इन योजनाओं से वंचित न रहे।

उन्होने पुलिस अधिकारियों को जनपद में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखने का निर्देश दिया।

उन्होने कहा कि अपराधियों एवं अराजकता फैलाने वालो पर पैनी नजर रखते हुए कानूनी कार्यवाही की जाय। जिससे जनपद का सौहार्द बना रहे।

बैठक में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, पुलिस अधीक्षक (शहरी), अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, ज्वाईट मजिस्टेªट/उपजिलाधिकारी सैदपुर, एवं अन्य अधिकारीगंण उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *