Ibn24×7news
महराजगंज
पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया है कि बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए ‘ओ’ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु 16 मई से 23 मई 2022 तक आनलाईन आवेदन कर सकते है। भारत सरकार की अधिकृत संस्था निलीट (राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) से मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा अन्य पिछडे वर्ग के युवक / युवतियों को ‘ओ’ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण कराने हेतुविभागीयवेबसाइटhttp:obccomputertraining.upsdc.gov.in/ पर आनलाईन आवेदन करने के उपरान्त पत्र की हार्ड कापी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में अन्तिम तिथि 23 मई 022 को सायं 5:00 बजे तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना होगा।