संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या
07/06/2021 मवई अयोध्या – त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर मवई में रविवार को प्रधान पद के 3 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के 112 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।यहां पर हुनहुना गांव की प्रधान की मौत हो जाने के बाद यहां प्रधान का रिक्त हो गया था।इस बार यहां हो रहे उपचुनाव में प्रधान पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन किया है।जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के दो तिहाई बहुमत पूरा न होने से नौ ग्राम प्रधान शपथ लेने से वंचित रह गए थे।
ग्राम पंचायत सदस्य के खाली कुल 110 पदों के लिए 132 लोगों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।एडीओ पंचायत राजीव श्रीवास्तव ने बताया कुल 110 सदस्यों में से 108 निर्विरोध घोषित हुए।दो सदस्य पद पर दो दो लोगों ने नामांकन किया है।आर0ओ0 दिलीप कटियार ने बताया नामांकन प्रक्रिया निर्धारित समय से शुरू होकर शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।