Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 21 at 4.31.01 AM

एनआईटी भाजपा प्रत्याशी सतीश फागना की प्रचार की आंधी,विपक्षी उम्मीदवारों के होश उड़े

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट
WhatsApp Image 2024 09 21 at 4.31.01 AM
फरीदाबाद:एनआईटी भाजपा प्रत्याशी सतीश फागना के प्रचार की आंधी इतनी तेज चल रही है कि विपक्षी पार्टी के उम्मीदवारों के होश उड़ गए है। ऐसा इसलिए की सतीश फागना एनआईटी के सबसे चहते उम्मीदवार होने के साथ साथ लोगों के दिलों पर राज करने वाले नेता है। आज सतीश फागना ने अपने हजारों समर्थकों के साथ एनआईटी विधानसभा के क्षेत्रों डोर टू डोर प्रचार व जनसभाओं में भाग लिया। सतीश फागना ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास की नीति से काम करती है जबकि कांग्रेस सिर्फ झूठ की राजनीति करती है। हिमाचल,कर्नाटक और तेलगांना की जनता कांग्रेस को कोस रही है क्योंकि कांग्रेस ने वहां की जनता से झूठ बोलकर,धोखा देकर और भ्रमित कर सत्ता हथियाई।
हरियाणा की जनता जान चुकी है झूठी है कांग्रेस की गारंटी। सतीश फागना ने कहा कि एनआईटी विधानसभा क्षेत्र की जनता ने हाल ही में पूर्ण हुए लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनकर अपने इरादे जाहिर किए हैं। वहीं अब वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पुन: प्रदेश का नेतृत्व देने जा रही है। फागना ने कहा कि वह जनता से मिल रहे प्रेम को कभी भी भूल नहीं सकेंगे। में हमेशा अपने क्षेत्र की जनता के काम एवं सम्मान के लिए खड़ा रहा हूं और आगे भी आपको कोई शिकायत नहीं आने दूंगा। आप पांच अक्टूबर को भाजपा के कमल निशान का बटन दबाएं और आठ अक्टूबर को भाजपा की सरकार बनाएं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *