Breaking News

13 जनवरी को मनाया जाएगा निषाद पार्टी का दसवां संकल्प दिवस

IMG 20230104 WA0179

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। चौरी चौरा विधायक की ई .सरवन निषाद ने मंगलवार को पादरी बाजार संगम चौक स्थित अपने आवास/ निषाद पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि निषाद पार्टी दसवां संकल्प दिवस 13जनवरी को गोरखपुर में मनाया जाएगा। जिसमे पूरे प्रदेश के कार्यक्रता एकजुट होकर एकता की हुंकार भेरेंगे। विधायक ने बताया की संकल्प दिवस में मुख्य अतिथि के रूप उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ रहेंगे।विधायक ने कार्यक्रताओं से अपील किया और कहा की कार्यकर्ता एकजुट होकर घर घर जाकर निषाद पार्टी की रीतियों नीतियों को बताएं और अधिक से अधिक संख्या में 13 जनवरी को गोरखपुर में संकल्प दिवस में सम्मिलित होकर अपनी आवाज को बुलंद करने की कार्य करें। हमारी एकजुटता ही हमारी शक्ति है। एकजुट होकर चौरी चौरा विधानसभा से लक्ष्य है कि एक लाख कार्यक्रता शामिल होंगे। संकल्प दिवस में हम लोगों संकल्प लेकर पार्टी को शीर्ष पर ले जानें के लिए कार्य करेंगे। एकता ही हमारी शक्ति है उसको साकार करना है। उन्होने पार्टी पदाधिकारियों से अपील किया है गांव गांव में बैठक कर लोगों को निषाद पार्टी के मिशन के बारे में जागरूक करें और संकल्प दिवस में शामिल होने के लिए अपील करें।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *