Breaking News

गणतंत्र दिवस पर भी नहीं हो सका नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण

Ibn न्यूज़ टीम
घुघली,महराजगंज:
नगर पंचायत घुघली के सुभाष चौक पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण गणतंत्र दिवस पर भी नहीं हो सका जबकि प्रातिमा का फाउंडेशन बनकर तैयार है।

IMG 20220126 WA0028प्रातिमा भी लाकर रख दी गयी है जो कि बोरे और पॉलीथिन से ढक कर रखा गया है।नगर प्रशासन के अनुसार सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर अनावरण होना था लेकिन गणतंत्र दिवस पर भी न हो सका।इसे प्रशासन की उदासीनता कही जाय या लापरवाही, प्रातिमा का अनावरण के लिये किसी ने रुचि नहीं ली। बताते चले कि विगत 20 दिसम्बर 2020 को  घने कोहरे के कारण डी सी एम गाड़ी की ठोकर से नगर के मुख्य चौराहे सुभाष चौक पर स्थापित नेता जी की प्रतिमा ध्वस्त हो गई थी तथा महीनों मालवा चौराहे पर पड़ी रही।नगर वासियों की मांग पर क्षेत्रीय विधायक व सांसद मौके पर पहुंच तत्काल प्रातिमा लगवाने का आश्वासन दिये मगर प्रातिमा नहीं लग पायी।इसके पश्चात समाजसेवी और व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने अपने खर्चे से प्रतिमा लगवाने की अनुमति जिलाधिकारी से मांगी थी जिसपर जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिशासी अधिकारी मो.जसीम को तत्काल प्रतिमा स्थापित कराने का निर्देश दिया था।इस निर्देश पर तत्काल फाउंडेशन का निर्माण शुरू हो गया तथा फाउंडेशन पूरा होने के बाद प्रतिमा भी मंगा लिया गया और जहाँ उनकी प्रतिमा को पॉलिथीन से लपेट कर रख दिया गया है वही गणतंत्र दिवस के अवसर पर भी न तो कोई जिम्मेदार पहुंचा और ना ही प्रतिमा का अनावरण हुआ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *