विजय कुमार शर्मा प च
*न्यूज़ कवरेज करने गए पत्रकार पर हुवा जानलेवा हमला*
*ग्राम प्रधान व उसके पुत्र के द्वारा पत्रकार का कैमरा व 5 हजार रुपये नगद भी छिन लिया गया*
*पीड़ित पत्रकार के द्वारा स्थानीय थाने में दिया गया प्रार्थना पत्र*
नेबुआ – नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा लक्ष्मीपुर के टोला पाण्डेयछपरा में घटिया क्वालिटी के सामग्रियों से मानकविहीन शौचालय के निर्माण से सम्बन्धित खबर मिलने के उपरान्त खबर कवरेज करने गए पत्रकार पर ग्राम प्रधान और उसके पुत्र ने जानलेवा हमला कर दिया, पत्रकार के द्वारा अपनी सूझ बूझ के नाते एक बहुत बड़ा अनहोनी होने से बच गया, पर पिता व पुत्र के द्वारा पत्रकार का कैमरा व 5 हजार रुपये छीन लिया गया है और देख लेने व जान से मारने की धमकी के साथ ही साथ भविष्य बिगाड़ देने की भी धमकी दी गयी है,
दबंग व अपराधी प्रवृति के ग्राम प्रधान के द्वारा बार-बार पीड़ित पत्रकार को देख लेने और जान से मारने की धमकी दी जाती है पूर्व में भी ऐसा कृत ग्राम प्रधान व उसके पुत्र के द्वारा किया जा चुका है,
बार-बार दीये जा रहे धमकियों से पत्रकार व उसके परिवार जनों को हमेशा जानमाल का खतरा बना हुआ है,
पीड़ित पत्रकार के द्वारा स्थानीय थाना नेबुआ – नौरंगिया में प्रार्थना पत्र देकर उचित कानूनी कार्यवाही की मांग की गई है, इस सन्दर्भ में थानाध्यक्ष नेबुआ – नौरंगिया का कहना तहरीर मिली है मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी …!!
Check Also
सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन
पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …