Breaking News
IMG 20220721 161717

नौतनवा एसडीएम ने किया हॉस्पिटल का उद्घाटन

Ibn24×7news
नौतनवां महराजगंज
जनपद महराजगंज के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर समरधीरा रोड पर सत्यप्रभा ग्रामीण हॉस्पिटल का उद्घाटन नौतनवा एसडीएम दिनेश मिश्रा ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर एसडीएम ने हॉस्पिटल में व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली। इस बाबत एसडीएम ने कहा कि इससे तहसील क्षेत्र के लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होगी और उन्हें अन्य जगह नहीं जाना पड़ेगा। हॉस्पिटल के ऑनर विनोद यादव व सुनील यादव ने एसडीएम के हाथों हॉस्पिटल में रखें उपकरणों पर माल्यार्पण भी किया। सत्यप्रभा ग्रामीण हॉस्पिटल में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, हड्डी रोग विभाग, जैसे हर्निया, हाइड्रोसील, बवासीर, भगन्दर, पथरी, बच्चेदानी एवं सभी प्रकार के ऑपरेशन किये जायेगें। इस दौरान अर्दली राजाराम, गुड्डन शुक्ला, गुड्डू, मोतीलाल यादव, इंद्रकेश यादव, महेंद्र यादव, अवधबिहारी यादव, संतविजय यादव व धनप्रकाश त्रिपाठी समेत तमाम लोग शामिल रहे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *