Breaking News

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स रुदौली इकाई की मासिक बैठक संपन्न

मुदस्सिर हुसैन | IBN NEWS

संगठन की एकता ही उसकी मजबूती: अब्दुल जब्बार

मवई (अयोध्या):IMG 20250413 WA0002

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (NUJ) तहसील रुदौली इकाई की मासिक बैठक रविवार को मवई में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव जगदम्बा श्रीवास्तव ने की जबकि संचालन मुदस्सिर हुसैन ने किया।

तहसील अध्यक्ष अब्दुल जब्बार एडवोकेट ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “संगठन की मजबूती तभी संभव है जब सभी सदस्य एकजुट होकर कार्य करें। संगठन सदैव पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहा है और आगे भी रहेगा।” उन्होंने पत्रकारों से सुरक्षित रहते हुए पत्रकारिता करने की अपील की।

जगदम्बा श्रीवास्तव ने संगठन से जुड़े नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन एक परिवार की तरह है और यदि किसी सदस्य को कोई समस्या आती है तो संगठन उसका समाधान कराएगा।

डॉ. मोहम्मद शब्बीर ने बताया कि संगठन राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभा रहा है, वहीं डॉ. संतराम यादव ने संगठन की अहमियत पर प्रकाश डाला।

महामंत्री विकास वीर यादव ने कहा कि संगठन के विस्तार और संचालन को लेकर सभी सदस्यों को मिलकर योजना बनानी होगी।

बैठक में शामिल प्रमुख सदस्यों में काज़ी इबाद, अर्जुन कुमार शर्मा, अलीम कशिश, मोहम्मद आलम, रियाज़ अंसारी, राजेंद्र यादव, ललित कसौंधन, निहाल अख्तर, फ़रीद बाबा, डॉ. दयाराम यादव आदि शामिल रहे।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि:

जो सदस्य दो संगठनों से जुड़े हैं, उन्हें एक संगठन का चयन करना होगा, अन्यथा उन्हें संगठन से बाहर किया जाएगा।

लगातार तीन बैठक में अनुपस्थित रहने पर कारण स्पष्ट करना अनिवार्य होगा।

तहसील स्तर के पत्रकारों को मान्यता, आयुष्मान कार्ड की सुविधा, तथा प्रेस क्लब की स्थापना हे

तु ज्ञापन सौंपा जाएगा।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …