Breaking News

मुंबई: परेल इलाके के क्रिस्टल टावर में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में फंसे कई लोग

मुंबई: परेल इलाके के क्रिस्टल टावर में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में फंसे कई लोग
मुंबई (वाई एन सी)। मुंबई के परेल इलाके में क्रिस्टल टावर में आग लग गई है। यह आग इस रिहाइशी बिल्डिंग की 9वीं और 10वीं मंजिल पर लगी है। जिस जगह यह बिल्डिंग है वो हिंदमाता सिनेमा के नजदीक है। फिलहाल मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं।
जानकारी के मुताबिक, जिस टावर में आग लगी है, वो 15 मंजिला इमारत है। आग कैसे लगी इसका अभी पता नहीं चल सका है। लेकिन धुएं के गुबार को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग काफी भीषण है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिल्डिंग में कई लोग फंसे हुए हैं।फायर ब्रिगेड फंसे लोगों को बचाने का काम कर रही है।
इस आग को थर्ड लेवल का बताया जा रहा है, जो बहुत खतरनाक मानी जाती है। बताया जा रहा है कि आग ऊपर से नीचे की तरफ बढ़ रही है। 10 से 12 गाड़ियां आग बुझाने का काम कर रही है। क्रेन के जरिए लोगों को को बचाने का काम किया जा रहा है।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज अयोध्या राम मंदिर: तीसरी मंजिल से रामलला के ललाट पर उतरेंगी सूर्य किरणें

  अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या। रामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे सूर्य की किरणें …