Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 13 at 1.36.26 PM

दो बच्चों की माॅ ने घर के छप्पर मे लगे बाॅस से लटक कर की आत्महत्या

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा IBN NEWS
भेलसर(अयोध्या)रुदौली कोतवाली क्षेत्र मे 35 वर्षीय दो बच्चों की माॅ ने फाॅसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।इस घटना से परिजनों मे कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बहरास गाॅव मे हृदय को झकझोर देने वाली घटना प्रकाश मे आई है जहाॅ पर दो बच्चों की माॅ संगीता पत्नी रमेश कुमार उम्र लगभग 35 वर्ष ने घर के छप्पर मे लगे बाॅस से लटक कर आत्म हत्या कर ली है।पुलिस को मिली तहरीर के अनुसार महिला काफी समय से मानसिक रुप से अस्वस्थ चल रही थी जिसने सायं करीब 6:00 बजे घर के छप्पर मे लगे बाॅस से अपने साडी का फंदा बना कर लटक कर आत्म हत्या कर ली।घटना स्थल पर घर के सभी लोगों का रो रो कर बुराहाल है वहीं इस हृदय विदारक घटना से गाॅव के साथ साथ पूरे क्षेत्र भर मे मातम सा पसर गया है।परिजनों की सूचना पर पहुॅची रुदौली पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर शव का पंचनामा भर कर जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *