Breaking News

22 हजार से अधिक अंत्योदय कार्ड धारकों को मिला आयुष्मान का साथ

 

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा

अयोध्या- आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति अक्सर इलाज करवा पाने में असमर्थ होते हैं।गरीब परिवार में कोई अनहोनी न हो,इसके लिए मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत अन्त्योदय कार्ड धारकों को भी आयुष्मान योजना से जोड़ने का कार्य किया गया है इससे गरीब परिवारों को हर साल पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त मिल सकेगा जनपद में 22 हज़ार 954 अंत्योदय कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये हैं, 501अंत्योदय कार्ड धारको ने लाभ लिया है.

 

अंत्योदय कार्ड वालो को अधिक से अधिक लोगो को लाभ उक्त मिल सके इससे अंत्योदय कार्ड धारकों को भी लाभ मिल सकेगा यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अजय राजा ने दी।उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा अन्त्योदय राशन कार्ड धारकों को भी लाभ दिया जा रहा है।अन्योदय कार्ड धारक सीएचसी,पीएचसी तथा अपनी ग्राम पंचायत के सरकारी राशन की दुकान पर जाकर अनाज प्राप्त करने के साथ-साथ अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं अकस्मात स्थिति में विसंगतिपूर्ण स्थिति से बचने के लिए सभी कार्डधारक अपना गोल्डन कार्ड अवश्य बनवा लें,जिससे उन्हें मुफ्त चिकित्सा सुविधा का लाभ लेने के लिए किसी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े।अधिक से अधिक लोगों का गोल्डन कार्ड बन सके,इसके लिए गांव-गांव अभियान चलाकर कार्ड बनाया जा रहा है इसके लिए आयुष्मान भारत की जिला स्तरीय टीम,सभी आरोग्य मित्र, आशा व अन्य सभी लोगों का योगदान भी लिया जा रहा है।

नोडल अधिकारी डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ मिल सके,इसके लिए जपनद में आयुष्मान योजना में सरकारी एवं निजी चिकित्सालय भी शामिल किए गए हैं।इसमे सरकारी-जिला चिकित्सालय,श्रीराम राजकीय चिकित्सालय,जिला महिला चिकित्सालय,संयुक्त मण्डलीय चिकित्सालय दर्षननगर,निजी चिकित्सालय-निर्मला हास्पिटल साकेतपुरी कालोनी देवकाली, लाइफ लाइन साकेतपुरी देवकाली,जगत हास्पिटल नाका, चिरंजीव हास्पिटल नाका, सीताराम हास्पिटल नाका चुंगी, अयोध्या आई हास्पिटल कार सेवकपुरम अयोध्या,अयोध्या फेको सेन्टर विभीषण कुण्ड,राज राजेष्वरी हास्पिटल तरंग रोड नियावां शामिल हैं।गोल्डेन कार्ड बनवाने हेतु प्रधानमन्त्री पत्र, राशन कार्ड एवं आधार कार्ड की अवश्यकता होती है।

पात्र व्यक्ति टोल फ्री नम्बर 1800-1800-4444 पर कॉल करके कार्ड से सॅम्बन्धित जानकारी व सहायता भी प्राप्त कर सकते हैं।जिला कार्यक्रम समन्वयक विक्रांत वैश्य ने बताया कि सूचीबद्ध अस्पतालों में पांच लाख रूपए तक का उपचार मुफ्त मुहैया कराया जा रहा है।इसमें विभिन्न प्रकार की जांच,हॉस्पिटल में भर्ती एवं भर्ती रहने के दौरान सभी खर्चे,दवाइयां,आपरेशन आदि सम्मिलित हैं,यानि गोल्डन कार्ड धारकों को बीमार पड़ने पर सिर्फ अपना गोल्डन कार्ड चिन्हित हॉस्पिटल में लेकर जाना होगा.

वहां उसको इलाज के लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। आयुष्मान योजना के शिकायत निवारण सलाहकार ज्ञानेश पाठक ने बताया कि अन्त्योदय कार्ड धारक व्यक्ति के साथ-साथ उसके परिजनों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।इसलिए अन्त्योदय कार्डधारक बिना विलम्ब अपना आयुष्मान कार्ड जरूर बनवा लें द्यइस योजना के अंतर्गत गंभीर बीमारियों जैसे ह्रदय रोग,किडनी रोग,घुटना प्रत्यारोपण,कैंसर एवं सर्जरी इत्यादि की सुविधा है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260628 WA0000

देवरिया – राजेन्द्र पाल गौतम के संगठनात्मक अनुभव ,संघर्षशील व्यक्तित्व का कांग्रेस को मिलेगा लाभ – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव सलेमपुर, देवरिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *