शिवपुरी, 10 अक्टूबर 2022/ कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने टीएल बैठक में समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। अभी जनसेवा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सर्वे दल गठित किए गए हैं। सर्वे दलों को घर-घर जाकर सर्वे करना है और हितग्राहियों को चिन्हित करना है। इसके लिए निर्धारित फॉर्मेट भी तैयार किया गया है जिसमें जानकारी एकत्रित करनी है और घर के बाहर स्टीकर लगाना है। जो भी पात्र हितग्राही हैं, जनसेवा अभियान के तहत अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया जाए और जन सेवा पोर्टल पर भी दर्ज किया जाये। इसमें सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं वह अपने क्षेत्र के अमले के साथ समन्वय करके अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण कराएं।
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने जनसेवा अभियान के अलावा सीएम हेल्पलाइन और समय सीमा पत्रों की समीक्षा की। मंगलवार को मंदिरों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में भी चर्चा की गई और कहा कि महाकाल लोक लोकार्पण का भव्य कार्यक्रम उज्जैन में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर जिले में भी प्रसिद्ध मंदिरों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। कार्यक्रम में सभी धर्मों के लोगों को शामिल किया जाए। अधिक से अधिक लोगों को इस भव्य कार्यक्रम से जोड़ा जाये। सभी एसडीएम भी अपने-अपने अनुविभाग में इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करें और प्रधानमंत्री के संबोधन के लाइव प्रसारण से लोगों को जोड़ा जाए।
समाचार क्रमांक 57/2022 —00—
Tags मध्यप्रदेश शिवपुरी
Check Also
देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …