Breaking News

नशे से दूर रहें, नशा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक – कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह

नशा मुक्ति अभियान

शिवपुरी, 10 अक्टूबर 2022/ पूरे प्रदेश में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। लगातार प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा समीक्षा की जा रही है और निर्देश भी दिए गए हैं। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने अपील करते हुए कहा है कि नशा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है इसलिए नशे से दूर रहें।

नशा मुक्ति अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से भी इस संबंध में चर्चा करते हुए निर्देश दिए हैं।

नशा मुक्ति अभियान के क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
सोमवार को आयोजित बैठक में चर्चा करते हुए कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि बीट समाधान केंद्रों में भी नशा मुक्ति अभियान के बारे में बताएं। स्कूल कॉलेज में नशा मुक्ति की शपथ दिलाएं।

इसके तहत स्कूलों और कॉलेजों में भी शिक्षकों को नोडल बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थल पर नशा करते हुए पाए लोगों और शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की जाए।

इसके अलावा सभी कार्यालयों में स्वघोषणा पत्र कर्मचारियों से भी भरवाया जाए कि वह किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेंगे और अन्य लोगों को भी जागरूक करेंगे।

मंगलवार को महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान जिले में भी मंदिरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें आमजन भी एकत्रित होंगे।

इस दौरान नशा मुक्ति अभियान में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शपथ का आयोजन किया जाए।

जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर
पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान में पुलिस की टीम द्वारा सख्त कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

इसके अलावा एक हेल्पलाइन नंबर 7049123434 भी जारी किया गया है। कहीं भी जानकारी होने पर इस नंबर पर सूचना दे सकते हैं।

यह नंबर 24 घंटे सक्रिय रहेगा। जानकारी प्राप्त होने पर संबंधित थाने को सूचित भी किया जाएगा।
समाचार क्रमांक 56/2022       —00—

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *