Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 14 at 8.55.40 AM

गांव भतोला में विधायक राजेश नागर का जोरदार स्वागत

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 08 14 at 8.55.40 AM

फरीदाबाद:तिगांव विधानसभा के राजेश नागर का गांव भतोला में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ओमप्रकाश चंदीला के निवास पर आयोजित इस समारोह में विधायक राजेश नागर का फूल माला और चांदी की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया गया। समारोह में पहुंचे विधायक राजेश नागर से ग्रामीणों ने अपनी स्थानीय समस्याएं भी बताईं जिनका अधिकारियों से कहकर मौके पर ही निदान किया गया। नागर ने कहा कि तिगांव विधानसभा की जनता ने उन्हें बहुत प्रेम और समर्थन दिया है। यह प्रेम समर्थन दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इसमें कोई संशय भी नहीं है।

फिर भी मैं आप लोगों से अपील कर रहा हूं कि तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार लाने के लिए मतदान करना। मैं आपके बीच रहने वाला प्रतिनिधि हूं।
विधायक राजेश नागर ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिन रात मेहनत कर हरियाणा को नित नई ऊंचाई देने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में भर्ती अटकाने वाले गैंग परेशान हैं कि वह नौकरियों को क्यों रुकवा नहीं पा रहे हैं। बिना पर्ची बिना खर्ची नौकरियां देने वाले सीएम नायब सिंह सैनी के प्रति लोगों में इतना प्रेम है कि वह जहां भी जाते हैं, वहां भाजपा संगठन के साथ साथ आम लोग भी बड़ी संख्या में जुटते हैं और सीएम द्वारा हाल ही में ग्रुप डी और शिक्षकों की भर्ती करने पर धन्यवाद अदा कर रहे हैं। विधायक राजेश नागर ने लोगों से कहा कि सीएम सैनी ने तिगांव के लिए किसी भी प्रस्ताव को न नहीं कहा है। इसलिए हमें हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार चुनना है।

इस अवसर पर सुरेंद्र पार्षद,वीर सिंह नंबरदार,अतर सिंह नंबरदार,सिंह राज,लिक्खी,चरण सिंह,राम सिंह,हवलदार संत राम,ओमकार प्रधान,फिरे चंदीला,सुभाष नेताजी,बलजीत,अजब चंदीला,अजीत चंदीला,नेम भाटी,रतन सिंह वकील,चरण पाल,संतराम,अशोक चंदीला,खैर सिंह,लाला चंदीला,पंकज चंदीला,रामजीलाल नेता,जगराम चंदीला,धर्मेंद्र चंदीला आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2024 08 14 at 11.21.31 PM WhatsApp Image 2024 08 14 at 20.48.35 WhatsApp Image 2024 08 14 at 20.18.42

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *