Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 14 at 8.52.21 AM

हर घर तिरंगा अभियान को राष्ट्रीय उत्सव की तरह मनाए हर एक नागरिक:मूलचंद शर्मा

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 08 14 at 8.52.21 AM

फरीदाबाद:जिला फरीदाबाद में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर से युद्ध स्मारक तक पैदल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और अपने तिरंगे को लेकर भावना जगाने के उद्देश्य से आयोजित की गयी तिरंगा यात्रा का हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य,श्रम,खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री मूलचंद शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ किया। कैबिनेट मंत्री शर्मा ने यात्रा के समापन पर युद्ध स्मारक पर वीर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।उन्होंने उपस्थित बच्चों एवं अन्य गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के वीर सैनिकों ने इस देश की स्वतंत्रता व रक्षा के लिए बलिदान दिया। उन्हीं के सम्मान तथा श्रद्धांजलि के रूप में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि भारत देश सदा वीरों की भूमि रहा हैऔर जब-जब भी हमारे देश पर कोई संकट आया तो देश के वीरों ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर देश की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की शान है। हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के बिना देश का अस्तित्व नहीं है। तिरंगा हमारे देश की एकता एवं सम्मान तथा संप्रभुता का प्रतीक है। तिरंगे के मान सम्मान को लेकर हम हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। तिरंगा यात्रा देश के हर नागरिक को राष्ट्र भक्ति की भावना से ओत प्रोत करेगी।

उन्होंने कहा कि हमें यह आजादी हजारों-लाखों वीरों की शहादत के बाद मिली है। इसको बरकरार रखना हम सब का कर्तव्य है। शर्मा ने लोगों से अपील कर कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को वह अपने घरों पर या प्रतिष्ठानों पर 15 अगस्त पर फहराऐं,जिससे उनके मन में देश को आजादी दिलाने वाले वीर सेनानियों के बलिदान की स्मृतियां जीवंत रहे और देशभक्ति का भाव भी हर पल बना रहे। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से बच्चों ने स्वाधीनता दिवस पर हर घर में तिरंगा फहराने का सन्देश दिया एवं इसको उत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया। इस तिरंगा रैली के समापन पर सभी को हर घर तिरंगा फहराने की शपथ दिलाई गई। तिरंगा पैदल यात्रा में बच्चों ने उत्साह से हिस्सा लिया। शिक्षाविद् डॉक्टर एम.पी.सिंह ने कार्यक्रम में मंच का संचालन किया। इस अवसर पर एसडीएम फरीदाबाद शिखा अंतिल,जिला खेल अधिकारी आशा गहलावत,तहसीलदार जसवंत,खेल विभाग के उप-अधीक्षक चेतन गांधी सहित शिक्षा व खेल विभाग के कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2024 08 14 at 11.21.31 PM WhatsApp Image 2024 08 14 at 20.48.35 WhatsApp Image 2024 08 14 at 20.18.42

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *