Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 14 at 8.48.55 AM

बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 1835 श्रमिकों के खाते में डाले गए 2 करोड़ 95 लाख रुपए: मूलचंद शर्मा

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 08 14 at 8.48.55 AM

फरीदाबाद:हरियाणा के उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकार का हर संभव प्रयास है कि पंजीकृत श्रमिकों को उनके कल्याण के लिए चलाई जा रही योजना का लाभ हर हाल में मिले। हरियाणा प्रदेश के उद्योग वाणिज्य,श्रम,खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा चुनाव मंत्री मूल चंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ अनाज मंडी में आयोजित श्रम जागरूकता समारोह की अध्यक्षता की। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह की यह सोच है कि गरीब एवं पात्र जरूरतमंद लोगों को उनका हक दिया जाए। सरकार को विधायक या मंत्रियों की नहीं बल्कि गरीब आदमी के हकों की चिंता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना के तहत श्रम विभाग द्वारा रजिस्ट्रेशन करने पर श्रमिकों के खाते में करने पर 48 घंटे के अंदर है 1100 रुपए आते हैं।

श्रम विभाग ने श्रमिकों के परिवारों के बच्चों के उज्जवल भविष्य के विकास के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं जिसमें श्रमिकों की बेटी की शादी स्कूली छात्राओं को स्कूटी देने, महिलाओं के काम के लिए सिलाई मशीन देने, औजार खरीदने आदि योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास में बड़ा ऐतिहासिक कार्य करते हुए बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 1835 श्रमिकों के खाते में 2 करोड़ 95 लाख रुपए की राशि सीधे सरकार से उनके खातों में भेजने का काम किया गया है और इसके अलावा जितने भी मजदूर जिन्होंने अभी तक श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वह एक सप्ताह के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन कर ले तो उनके खाते में ₹1100 डाले जाएंगे। मजदूरों की खून पसीने की कमाई के कारण आज बड़ी-बड़ी बिल्डिंग दुनिया में खड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में हरियाणा विकास की गति की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार के राज्य में हरियाणा में ऐतिहासिक कम हुए हैं प्रदेश का मुख्यमंत्री का पद एक गरीब व्यक्ति संभालेगा यह कभी किसी ने सोचा नहीं था। बीपीएल परिवारों को₹500 में सिलेंडर पहुंचाने का काम हमारी सरकार कर रही है।

हमारी पार्टी जो कहती है वह करती है। अध्यक्ष श्रम कल्याण बोर्ड नरेश जांगड़ा ने कहा कि भी राष्ट्र की उन्नति में सबसे बड़ा योगदान श्रमिकों का होता है। हमारा लक्ष्य है कि श्रमिकों के शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान के लिए समय समय पर विभिन्न प्रकार की लाभकारी योजनाएं लेकर आए। प्रदेश सरकार ने श्रमिकों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू भी की हैं। सभी योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिकों को मिले यह हमारी प्राथमिकता रहेगी। प्रदेश सरकार श्रमिकों के उठान के लिए निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री नायब सिंह गरीब और मजदूरों का दुख दर्द भली-भांति समझते हैं। इसी के चलते पंजीकृत श्रमिक परिवारों के उत्थान के लिए सरकारी योजनाएं लागू कर रही है। उन्होंने श्रमिकों से अपना पंजीकरण करवाने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। विधायक फरीदाबाद नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में मजदूर वर्ग हमेशा कार्य में लगा रहता है।

आज यह कार्यक्रम श्रमिकों को सम्मान देने के लिए रखा गया है। हरियाणा की मनोहर और नायब सरकार ने समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए अनेक योजनाएं दी हैं और जिनकी आय 1 लाख 80 हजार से कम है उनको 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। वह किसी भी सरल केंद्र पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पृथला विधायक नयनपाल रावत ने कहा कि माननीय मोदी और नायब सैनी के नेतृत्व में जिला में बहुत परिवर्तन देखने को मिले हैं। बिना श्रमिकों के ना तो कोई बिल्डिंग बन सकती है ना ही कोई कंपनी चल सकती है बिना श्रमिकों के किसी भी उद्योग का पान अपना बहुत मुश्किल है और किसी भी राज्य के विकास का होना नामुमकिन है। 2014 से पहले की सरकारों में ऐसे कई डिपार्टमेंट से जो सिर्फ कागजों पर तक ही सीमित थी और अब मोदी,मनोहर और नायब के नेतृत्व में 10 वर्षों में अनेकों परिवर्तन देखने को मिले हैं। श्रमिकों के कल्याण के लिए श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा योजनाओं को धरातल पर लागू किया जा रहा है। योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर पात्र व्यक्ति को दिया जा रहा है।

भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने कहा कि सरकार चाहे केंद्र की हो या प्रदेश की आज उसमें ऐसे सिपाही मौजूद है जो क्षेत्र के विकास के लिए निरन्तर कार्यों में लगे हुए हैं। वास्तव में हरियाणा की शक्ति मजदूर वर्ग है क्योंकि अगर मजदूर वर्ग सुव्यवस्थित तरीके से चलेगा तो हरियाणा प्रदेश को नंबर वन पर लाने से कोई नहीं रोक सकता।
➡️इन लाभार्थियों को मौके पर मिला लाभ।
श्रम जागरूकता समारोह में कमला,संतोष,मूर्तिदेवी,कमलेश,विजयलक्ष्मी,कैलाश,जल सिंह, दिनेश,परमिला देवी,रिंकू देवी,अंगूरी,राजबाला,राजकुमार,ओम प्रकाश,परवीना,ज्योति भट, भूपेंद्र,शेर मोहमद,बबिता,सरोज बाई,संगीता,शाइना,आरती,मीणा,रानी,अपसना,केशांति,अंजुम,सुमन,बबली और संध्या भाटी को पांच हजार एक सौ रुपए से एक लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान की गयी। इन सबको लगभग नौ लाख 46 हजार 700 रुपए की सहायता दी गयी। इस अवसर पर भापजा नेता टिपर चंद शर्मा,सीईओ जिला परिषद सतबीर मान,एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद,एसीपी विनोद कुमार,एमसीएफ जॉइंट कमिश्नर कारन भदौरिया,पीएमओ सुनीता यादव,रवि सोनी,प्रेम खट्टर,मूलचंद मित्तल,अभिषेक दीक्षित,सुषमा यादव,संजय जांगड़ा सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्तिगण मौजूद थे।

WhatsApp Image 2024 08 14 at 11.21.31 PM WhatsApp Image 2024 08 14 at 20.48.35 WhatsApp Image 2024 08 14 at 20.18.42

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *