Breaking News
WhatsApp Image 2023 05 21 at 16.53.17

विधायक राजेश नागर ने निगम अधिकारियों संग की बैठक

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:विधायक राजेश नागर ने आज अपने निवास पर नगर निगम के अधिकारियों संग महत्वपूर्ण बैठक की। नागर ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि वह क्षेत्र के विकास में लगें क्योंकि क्षेत्र को विकास देना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस बैठक को एक दिन पहले जिला समीक्षा बैठक में नागर द्वारा सख्ती बरते जाने की कड़ी में जोड़कर देखा जा रहा है।
विधायक राजेश नागर ने नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि जहां जहां टेंडर हो गए हैं वहां काम जल्द शुरू करें और जहां के काम रुके हुए हैं,उन कामों को भी तेजी से पूरा करें। नागर ने कहा कि इसके बाद कई ऐसे काम हैं जहां फंड की कोई दिक्कत नहीं है वहां के टेंडर तुरंत करवाएं जिससे कि जनता को फीलगुड आ सके।

WhatsApp Image 2023 05 21 at 16.53.17

इसके बाद जो मैंने काम बताए हैं उनके प्राथमिकता के आधार पर एस्टीमेट बनवाएं। विधायक राजेश नागर ने कहा कि आप लोग काम करें या अपना तबादला करवा लें क्योंकि सस्पेंड होकर जाना आपको अच्छा नहीं लगेगा। लेकिन क्षेत्र का विकास नहीं हो रहा है,यह मुझे अच्छा नहीं लग रहा है और न ही जनता इसे पसंद कर रही है। विधायक राजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास के रास्ते खोले हुए हैं। उनका तिगांव विधानसभा क्षेत्र को भी पूरा आशीर्वाद है लेकिन यदि यहां से फाइलें आगे नहीं जाएंगी तो उनको मंजूरी कैसे मिलेगी।

 

नागर ने कहा कि बिना भेदभाव के सबका साथ सबका विकास की योजना तो यही है कि अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास खुद चलकर पहुंचे। ऐसे में आपको विकास को गति देनी ही होगी। विधायक राजेश नागर ने बताया कि आज नगर निगम के अधिकारियों संग बैठक हुई है जिसमें उन्हें विकास कार्यों को तेज करने के लिए कहा गया है, वहीं अब हर हफ्ते किसी न किसी विभाग के अधिकारियों संग बैठक करेंगे। जिससे जनता की सभी मांगों को जल्द पूरा किया जा सकेगी। इस अवसर पर नगर निगम के अधीक्षण अभियंता ओमबीर सिंह,कार्यकारी अभियंता ओमदत्त,सीएचडी राजेश नंदन,एसडीओ संदीप राठी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *