Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 29 at 8.37.22 PM

विधायक राजेश नागर ने पीड़ित कांवड़ियों के परिजनों का बंधाया ढांढस

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 07 29 at 8.37.22 PM

फरीदाबाद:विधायक राजेश नागर ने आज तिगांव में पीड़ित कांवड़ियों परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और शासन की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया। यहां कांवड़ के लिए जा रहे एक ट्रक में करंट उतर आने से एक कांवड़ियों की दुखद मृत्यु हो गई थी व कई अन्य घायल हो गए थे जिनका उपचार चल रहा है।

विधायक नागर ने पीडि़त परिवार के साथ मुलाकात कर इन अनहोनी में साथ होने की बात कही। उन्होंने परिजनों के आंसु पौंछे और दुख जताया। नागर ने कहा कि वह सुनिश्चित करेंगे कि प्रशासन की ओर से हर संभव मदद उन्हें दी जाए। वहीं सरकार की ओर से भी उन्हें हर संभव मदद मिलेगी। इसके लिए वह सीएम साहब से भी मुलाकात करेंगे। विधायक ने कहा कि इस घटना में किसी भी प्रकार की प्रशासनिक लापरवाही होने की आशंका की भी जांच करवाएंगे। यदि कोई दोषी पाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

बात में पत्रकारों से बातचीत में विधायक राजेश नागर ने बताया कि जीवन अनमोल है और इसकी पूर्ति किसी भी कीमत से नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि दो अगस्त को शिवरात्रि के लिए बड़ी संख्या में भक्तगण कांवड़ लेने जा रहे हैं। ऐसे में सभी को हमारी सलाह है बेशक दो दिन का अतिरिक्त समय लें लेकिन जल्दबाजी बिल्कुल न करें। इसके साथ ही सभी शांति सद्भाव के अपनी यात्रा पूरी करें। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में प्रशासन कांवडिय़ों के यात्रा मार्ग के लिए हर संभव सहयोग का प्रयास कर रहा है। फिर भी किसी कोई दिक्कत हो तो उनसे निसंकोच संपर्क कर सकता है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *