Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 13 at 1.37.54 PM

सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे विधायक नीरज शर्मा

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:हरियाणा में कांग्रेस सरकार को और मजबूत कैसे किया जाए और राजनीतिक हालात पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे। उन्होंने हरियाणा में पार्टी को मजबूत करने के लिए कुछ सुझाव दिए हैं,साथ ही काम करने पर बल दिया है। शर्मा ने बताया दिल्ली में सोनिया गांधी से राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई, और फिर से सत्ता में लौटने के लिए उन्होंने कुछ टिप्स भी दिए हैं। हालांकि उन्होंने किसी गुटबाजी की बात ना होने का दावा किया है। साथ ही खुद को किसी पद की दौड़ में होने से भी इंकार किया।

शर्मा ने सोनिया गांधी को ढ़ाई साल के दौरान अपने किए कार्यो को भी गिनाया है। शर्मा का कहना है कि सोनिया ने भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके प्रयासों पर प्रशंसा की है। हम आपको बता दें कि नीरज शर्मा जिले के इकलौते ऐसे विपक्षी विधायक हैं जो भ्रष्टाचार को लेकर सिले हुए कपड़े और जूते चप्पल त्यागने को लेकर चर्चा में है,उनका कहना है जब तक सरकार भ्रष्टाचारियों की गिरफ्तारी नहीं करती तब तक अपने प्रण पर कायम रहूंगा। नीरज शर्मा से पहले सोमवार को पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा भी सोनिया गांधी के पास मिलने पहुंची थी।

बताया जा रहा है कि गुटबाजी के चलते उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की थी। नए अध्यक्ष की दौड़ में पलवल में होडल के पूर्व विधायक उदयभान का नाम भी चल रहा है। वह हुड्डा समर्थक माने जाते हैं नीरज शर्मा की गिनती भी हुड्डा खेमे में ही होती है। कांग्रेस विधायक ने फरीदाबाद की संगठन को लेकर भी सोनिया गांधी से बात की है। गुटबाजी के चलते कुमारी सैलजा फरीदाबाद में अपने कार्यकाल के दौरान जिला संगठन तक नहीं बना पाई है।

इस कारण जिला संगठन ना होने की बात भी कही गई,और यही वजह से पार्टी जिले में होने वाले विरोध प्रदर्शन में मजबूती से भाग नहीं ले पाती हैं। कार्यक्रमों में भीड़ नहीं जुट पाती है। कई नेता इन से दूरी बना लेते हैं। ऐसे ही मामले में पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ कार्यवाही तक हो चुकी है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *