राजगढ़, मिर्जापुर, संवाददाता।
राजगढ़ – स्थानीय बाजार में सड़क पार करते समय महिला को मोटरसाइकिल सवार ने मारी टक्कर। महिला गम्भीर रूप से हुई घायल। स्थानीय लोगों ने महिला को पहुंचाया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजगढ़। प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्मला देवी पत्नी अमर सिंह उम्र लगभग 60 वर्ष निवासी राजगढ़ का सड़क पार कर रही थी तभी बाइक सवार पप्पू पुत्र अजीत कुमार ने धक्का मार दिया जिससे महिला सड़क पर गिर गई और महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया और बाइक सवार युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
रीपोर्ट- *वेद प्रकाश मिश्र*
Tags मिर्जापुर
Check Also
सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन
पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …