Breaking News

मिर्जापुर: ब्रेक फेल होने से ड्रमंडगंज घाटी में गिट्टी लदा ट्रक पलटा, ड्राइवर व खलाशी की हुई मौत

ब्रेक फेल होने से ड्रमंडगंज घाटी में गिट्टी लदा ट्रक पलटा, ड्राइवर व खलाशी की हुई मौत
ड्रमंडगंज( मिर्जापुर)। हलिया थाना क्षेत्र के ड्रमंड गंज में बुधवार की सुबह लगभग सात बजे ड्रमंडगंज घाटी उतर रहा गिट्टी लदा ट्रेलर ब्रेक फेल होने से असंतुलित होकर 10 फीट नीचे गहरे खांई में एक पेड़ से टकराकर पलट गया जिसमें दबकर ड्राइवर उपेंद्र यादव(27) व खलाशी मुहम्मद आरिफ(22) की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मौके पर पहुंचे ड्रमंडगंज चौकी प्रभारी अजीत कुमार श्रीवास्तव ने स्वयं फावड़े से गिट्टी हटाकर व जेसीबी से खिंचवाकर ट्रेलर में दबे ड्राइवर व खलाशी को बाहर निकाला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ड्राइवर उपेंद्र यादवs/o दिनेश्वर यादव गांव कचिला नरायनपुर थाना मधुबन जिला मऊ तथा खलाशी मुहम्मद आरिफs/oमुहम्मद रयीश निवासी कचिला मलिक थाना घोसी जिला मऊ से गिट्टी लोडकर रीवां से घोसी के लिये चले थे।बुधवार को सुबह ड्रमंडगंज घाटी उतरते समय ट्रेलर का ब्रेक अचानक फेल हो गया और बड़का मोड़ से पहले ही ट्रेलर 10 फीट नीचे खांई में जाकर एक पेड़ से टकराकर पलट गया।पेड़ और ट्रेलर के बीच ड्राइवर खलाशी दब गये जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।ड्रमंडगंज पुलिस ने ड्राईवर व खलाशी के शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रिपोर्ट विकास चन्द्र अग्रहरि ibn24x7news मिर्जापुर

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *