IBN24x7NEWS | मीरजापुर ब्यूरो
अहरौरा (मीरजापुर), स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम आनंदीपुर में स्थित कंचनपुर (पैगंबरपुर) गांव से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खदान से काम खत्म कर लौटते समय ट्रैक्टर कंप्रेशर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार दो मजदूर – चाचा और भतीजा – की मौके पर ही मौत हो गई।
🛠️ खदान से लौटते समय हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 7 बजे ग्राम भलुई, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र निवासी दो मजदूर –
-
रामलखन विश्वकर्मा (50 वर्ष),
-
रामकिशुन विश्वकर्मा (40 वर्ष),
खनन क्षेत्र कंचनपुर-धुरिया के खनन पट्टा से ट्रैक्टर कंप्रेशर से होल कर घर वापस लौट रहे थे।
हनुमान घाटी की ढलान पार करते समय वाहन अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। ट्रैक्टर कंप्रेशर की चपेट में आकर दोनों मजदूर उसके नीचे दब गए।
🚨 ग्रामीणों ने दी सूचना, मौके पर पहुंची पीआरवी
दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पीआरवी पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा पहुंचाया।
डॉ. मनोज सिंह ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
🧑👩👧👦 परिवार की हालत दयनीय
मृतक रामलखन और रामकिशुन, आपस में चाचा-भतीजा थे।
इनके चचेरे भाई जीत लाल ने जानकारी दी कि –
-
रामकिशुन की 12 साल की एक बेटी है, और पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी है।
-
रामलखन की भी पत्नी वर्षों पहले छोड़कर जा चुकी है।
-
दोनों मजदूरी कर ही जीविकोपार्जन करते थे और पिछले 20 वर्षों से खदान में काम कर रहे थे।
📜 शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मिर्जापुर भेज दिया है और परिवार को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच जारी है।