Breaking News

मिर्ज़ापुर : अदलहाट में चोरो का बोल बाला अब बैंको में भी सुरक्षित नहीं है ! लोग

मिर्ज़ापुर ! अदलहाट स्थानीय थाना क्षेत्र के अदलहाट बाजार के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा अदलहाट में पैसा जमा करने गए युवक का पचास हजार रुपया अज्ञात व्यक्ति द्वारा लेकर चंपत हो जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक को पत्र देने के बाद भी पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ कोई कार्यवाही न करने से परिजनों में रोष व्याप्त है ।
बताया जाता है कि अदलहाट थाना क्षेत्र के हाशापुर ग्राम निवासी राजन पटेल पुत्र राजकुमार पटेल 21 जून को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अदलहाट में ₹50000 जमा करने गए इसी दौरान बैंक में बैठा अज्ञात व्यक्ति अपना विथझल भरवाने के लिए राजन से कहा और जब राजन उसका विथड्राल भर रहा था इसी समय मौका देख कर अज्ञात व्यक्ति उसका पैसा लेकर बैंक से फरार हो गया राजन द्वारा बैंक के सीसी फुटेज से उक्त व्यक्ति का फोटो निकलवाकर गांव गांव घूमकर उस व्यक्ति की तलाश करने लगा । जब वह जमालपुर थाना क्षेत्र के हरदी सहजनी ग्राम पहुंचा तो वहां के एक व्यक्ति ने उस फोटो को देखकर अपने यहां के रहने वाले व्यक्ति के पास ले गया परंतु वह 22 जून को घर से मुंबई के लिए निकल गया था उसने थाने में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई ना होने पर पुलिस अधीक्षक के यहां 6 जुलाई को नामजद तहरीर दिया। जिसके आधार पर पुलिस अधीक्षक ने अदलहाट थाना प्रभारी को मामले की जांच करने का निर्देश दिया।
रिपोर्ट – सुजीत कुमार

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0005

तीन चार पहिया कार से 1075 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ, 3 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रूपये मय वाहन) अलग अलग नंबर प्लेटो को बदलकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *