राजगढ़ ,मिर्ज़ापुर
शादी से इनकार करने पर किशोरी ने धुरकर गांव के निवासी प्रेमी के घर गुरुवार की रात विषाक्त पदार्थ खा ली।जानकारी होते ही इलाज के लिए सीएचसी मड़िहान ले जाया गया ।देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।अधीक्षक की सूचना पर पहुँची मड़िहान पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।परिजनो का औक्षेप है कि चार दिन से दोनों एक साथ थे।बतया जा रहा हैं कि धुरकर गांव निवासी जवाहर का पुत्र सूरज कलवारी स्थित एक विद्यालय में इण्टर का छात्र है।उधर घोरावल थाना क्षेत्र के बसुंधरी गांव निवासिनी संजू कक्षा इग्यारह में पढ़ती थी।रिश्ते में होने के कारण एक दूसरे से अक्सर छुपकर मुलाकात भी होती थी।प्रेम का परवान चढ़ा तो दोनों साथ रहने का वादा कर लिया।लेकिन किशोरी के घर वालों के लिए रिश्ता मंजूर नही था।वादे के अनुसार किशोरी चार दिन पूर्व प्रेमी घर आकर शादी के लिए दबाव बनाने लगी।शादी की जानकारी होने पर युवक के परिजन अपनाने से इनकार कर दिए।किशोरी अपने घर वापस नही जाना चाहती थी।विवस होकर जहर का रसपान कर ली और अपनी इह लीला इसी पर पूर्ण समाप्त करके परलौकिक धाम को प्राप्त हो गयी।
रीपोर्ट- *वेद प्रकाश मिश्र*
Tags मिर्जापुर
Check Also
सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन
पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …