ibn 24×7 news चुनार – मीरजापुर ।अहरौरा चौक बाजार में दिनेश पुत्र बैद्यनाथ उम्र लगभग पच्चास वर्ष प्रतिदिन की भाँति आज भी अपनी दुकान पर सिलाई करने को आया। आज अचानक ही उसे बुखार हुआ और उसे घबराहट होने लगी। वह अपनी दुकान से आधा किलो मीटर दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की ओर निकल पड़ा। अभी तीन सौ मीटर वह चला ही था कि उसे मुर्छा आ गयी और वह वहीं गिर पड़ा। राहगीरों की निगाह उस पड़ी और आनन फानन में एक ढेले पर उसे लाद कर वहां के रह वासियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। डाक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया था तब तक उसके परिजन वहाँ जुट गये थे। परिजनों ने उक्त मृतक को अपने साथ ले गये जहां मातम पसर गया था।
क्षेत्रीय लोगों ने अचानक हुए इस मौत पर कई कयास लगा रहे थे जिसमें अचानक दिल का दौरा पड़ना था क्योंकि बुखार मात्र से ही इस प्रकार की अप्रत्याशित मौते नहीं होती।
हरि किशन अग्रहरि की रिपोर्ट
Tags मिर्जापुर
Check Also
साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस
मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …